Trending News

ऑल पार्टी मीटिंग से दूरी, विदेश नीति पर सीधा वार, राहुल गाँधी  ने पीएम मोदी को घेरा,बोले— “विदेश नीति compromised है”

नई दिल्ली:  कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने आज प्रधानमंत्री Narendra Modi पर सीधा और तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति अब स्वतंत्र नहीं रही, बल्कि पूरी तरह “compromised” हो चुकी है।

राहुल गांधी ने साफ शब्दों में आरोप लगाया कि “मोदी जी वही करते हैं जो अमेरिका और इज़राइल चाहते हैं। आज हमारी विदेश नीति भारत के हितों के बजाय उन देशों के हिसाब से चल रही है।” उनके इस बयान ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

ऑल पार्टी मीटिंग पर भी दिया साफ जवाब

जब उनसे प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई ऑल पार्टी मीटिंग को लेकर सवाल किया गया, तो राहुल गांधी ने दो टूक कहा — “मैं वहां नहीं रहूंगा।”

उन्होंने आगे कहा कि मीटिंग्स होना ठीक है, लेकिन पिछले कुछ सालों में देश का इंफ्रास्ट्रक्चर इतना खराब हो चुका है कि अब चीजें जल्दी ठीक नहीं हो सकतीं। राहुल ने यहां तक कह दिया कि “मोदी जी के रहते हालात सुधरना मुश्किल है।”

विदेश नीति पर लगातार हमलावर

दरअसल, राहुल गांधी पिछले कुछ समय से विदेश नीति को लेकर सरकार पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। खासकर पश्चिम एशिया के हालात, इज़राइल-ईरान तनाव और ऊर्जा सुरक्षा जैसे मुद्दों पर उन्होंने सरकार की रणनीति को घेरा है।

उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिका द्वारा भारत को रूसी तेल खरीदने की छूट देना, देश की “रणनीतिक स्वतंत्रता” पर सवाल खड़ा करता है।

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस का मानना है कि मौजूदा सरकार ने भारत को अमेरिका और इज़राइल के प्रभाव में ला दिया है और राष्ट्रीय हितों से समझौता किया है।

राहुल गांधी के इस बयान ने एक बार फिर विदेश नीति को लेकर सियासी बहस तेज कर दी है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या जवाब देती है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा कितना तूल पकड़ता है।

news desk

Recent Posts

चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर शिकंजा,“पोस्ट हटाओ वरना कार्रवाई होगी” — Kerala Police की X को सख्त चेतावनी!

तिरुवनंतपुरम: चुनाव से पहले सोशल मीडिया पर बढ़ते विवादों के बीच Kerala Police ने बड़ा…

21 minutes ago

देश का पहला Passive Euthanasia केस AIIMS में खत्म हुआ लंबा संघर्ष, हरिश राणा केस ने बदल दी इच्छामृत्यु पर बहस लेकिन…

नई दिल्ली: देश में पहली बार passive euthanasia की इजाजत पाने वाले 32 वर्षीय हरिश…

2 hours ago

आईपीएल 2026 से पहले बड़ी खबर ! राजस्थान रॉयल्स बिकी, 1.65 बिलियन डॉलर में काल सोमानी बने नए मालिक

आईपीएल 2026 सीजन से पहले बड़ी कारोबारी हलचल देखने को मिली है। आईपीएल की पहली…

3 hours ago

84 वर्षीय महिला से रेप की कोशिश कर रहा था आरोपी… अचानक पहुंचे शख्स ने खींची फोटो और बचा ली जान

एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला को निशाना…

4 hours ago

बादशाह की सीक्रेट शादी? वायरल तस्वीरों ने मचाया तहलका, जानें सच्चाई

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है,…

4 hours ago