आईपीएल 2026 सीजन से पहले बड़ी कारोबारी हलचल देखने को मिली है। आईपीएल की पहली चैंपियन टीम राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में बड़ा बदलाव हो गया है। लंबे समय से चल रही प्रक्रिया के बाद फ्रेंचाइजी की बिक्री आखिरकार फाइनल हो गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 1.65 बिलियन डॉलर (लगभग 1.53 लाख करोड़ रुपये) की रिकॉर्ड बोली के साथ अमेरिका के बिजनेसमैन काल सोमानी और उनके कॉन्सोर्टियम ने टीम को खरीद लिया है। यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी डील्स में से एक मानी जा रही है।
अब तक टीम की कमान भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन मनोज बदाले के हाथ में थी, जिनके पास 65% हिस्सेदारी थी। इसके अलावा 15% हिस्सेदारी रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स के पास थी, जबकि 13% हिस्सेदारी ब्रिटिश उद्योगपति लछलन मर्डोक के नाम थी। बाकी 7% हिस्सेदारी अन्य निवेशकों के पास थी।
इस सौदे के बाद अब राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिसका असर टीम की रणनीति और भविष्य की योजनाओं पर भी पड़ सकता है।
क्या 11 सितंबर 2001 (9/11) का खौफनाक मंजर एक बार फिर आसमान में दोहराए जाने…
शाहजहांपुर।उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिव मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या के बाद…
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट…
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी…
भारत में छोटे से लेकर बड़े बिजनेस तक, सर्विस प्रोवाइडर्स अपने ग्राहकों से सीधे संवाद…
अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही देश में कई वित्तीय और रोजमर्रा से जुड़े…