Trending News

गिरफ्तार हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार की पुलिस हिरासत में बिगड़ी तबीयत पर उठे सवाल, परिजनों ने लगाए आरोप.

गाजियाबाद, मशहूर हरियाणवी एक्टर उत्तर कुमार को रेप के पुराने मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लेकिन गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने से केस में नया विवाद खड़ा हो गया है. पुलिस और परिवारवालों की तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. बता दें कि ये पूरा मामला साल 2020 का है. एक हरियाणवी एल्बम में काम करने वाली एक्ट्रेस ने उत्तर कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे. एक्ट्रेस का कहना है कि एल्बम की शूटिंग के दौरान उसके साथ लगातार शारीरिक शोषण और रेप हुआ. साथ ही, आरोप है कि उत्तर कुमार ने गलत शब्दों का इस्तेमाल भी किया. पीड़िता ने काफी समय तक पुलिस से इंसाफ़ की गुहार लगाई, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर उसने लखनऊ में आत्महत्या करने की कोशिश भी की.

कैसे हुई गिरफ्तारी?

शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए उत्तर कुमार को अमरोहा के नीलाखेड़ी फार्म हाउस से गिरफ़्तार किया. गिरफ्तारी गुपचुप तरीके से रात में की गई थी. गिरफ्तारी के कुछ ही घंटों बाद उत्तर कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गई. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गाजियाबाद के कौशांबी अस्पताल में भर्ती कराया. यहीं से विवाद और शक की शुरुआत हुई.

परिवार का आरोप

उत्तर कुमार के परिजनों का कहना है कि उन्हें गिरफ्तारी की कोई जानकारी नहीं दी गई थी. और अचानक सुबह अस्पताल से कॉल आया. उनका ये भी दावा है कि उत्तर को कोई जहरीली चीज़ दी गई है और पुलिस कुछ छुपा रही है. परिजनों ने कहा कि घटना के बारे में हमें रात से कुछ बताया तक नहीं गया.

पुलिस का बयान

वायरल वीडियो और अफवाहों के बीच एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने सफाई दी है. उनका कहना है कि गिरफ्तारी के तुरंत बाद उत्तर कुमार ने तबीयत खराब होने की शिकायत की थी. उन्हें उसी समय अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत अब स्थिर और सुरक्षित है. मेडिकल प्रक्रिया के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. अभिषेक ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें उनकी तबियत पहले से ही ख़राब थी. और इस वक्त उत्तर कुमार अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत पहले से बेहतर है.

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

9 hours ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

9 hours ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

10 hours ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

12 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

14 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

15 hours ago