Trending News

भारत-अमेरिका ट्रेड डील से शेयर बाजार में जोश, सेंसेक्स 82,000 के पार – निफ्टी में भी तूफानी तेजी

नई दिल्ली: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर मंगलवार को होने वाली अहम बैठक से पहले ही भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. अमेरिका से प्रमुख वार्ताकार ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में टीम सोमवार को दिल्ली पहुंच चुकी है, जिसके बाद बाजार में पॉजिटिव सेंटिमेंट्स का असर साफ दिखा. कारोबार की शुरुआत से ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान में खुले और तेजी के साथ ट्रेड करने लगे.

सेंसेक्स सोमवार को 81,785.74 अंकों पर बंद हुआ था, जबकि आज बढ़त के साथ 81,852.11 पर खुला और कुछ ही मिनटों में 82,000 का स्तर पार कर गया. खबर लिखे जाने तक यह 380 अंकों की छलांग के साथ 82,207.30 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी ने भी 25,069.20 की तुलना में 25,073.60 पर शुरुआत की और रफ्तार पकड़ते हुए 25,198.60 के स्तर तक पहुंच गया.

बैंकिंग और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा तेजी

शुरुआती कारोबार में जिन दिग्गज शेयरों में तेजी देखने को मिली उनमें एक्सिस बैंक (1.70%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.50%), कोटक बैंक (1.40%) और अडानी पोर्ट्स (1.20%) शामिल रहे. मिडकैप शेयरों में एमआरएफ (2.66%), महिंद्रा फाइनेंस (2.30%) और कॉनकोर (2%) ने निवेशकों को आकर्षित किया. स्मॉलकैप सेगमेंट में रेडिंगटन (12%), रामा स्टील (8.21%) और गुडफ्राई फिलिप (6.86%) ने शानदार रिटर्न दिया.

आज के कारोबार में कुल 1,635 कंपनियों के शेयर हरे निशान में खुले, जबकि 665 कंपनियों के स्टॉक्स लाल निशान में रहे और 162 कंपनियों के शेयर बिना बदलाव के रहे. इससे बाजार में निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ.

ग्लोबल मार्केट्स और ट्रेड डील पर निवेशकों की नजर

गौरतलब है कि ट्रंप प्रशासन के एक्स्ट्रा टैरिफ अटैक के चलते इंडिया-US ट्रेड डील लंबे समय से अटकी हुई थी. अब दोनों देशों के बीच एग्री-डेयरी प्रोडक्ट्स और टैरिफ जैसे मुद्दों पर समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है. इससे पहले पांच दौर की बातचीत हो चुकी थी, जबकि छठा दौर रद्द कर दिया गया था. आज की बैठक से नई उम्मीदें जुड़ी हैं और बाजार भी इसे लेकर उत्साहित है.

इसी बीच, ग्लोबल मार्केट्स में भी हलचल तेज है. Apple ने $3 ट्रिलियन का मार्केट कैप छू लिया है, जो भारत की सबसे बड़ी कंपनी से करीब 20 गुना ज्यादा है. वहीं, US फेड की दो दिन की बैठक शुरू हो चुकी है और उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें 25 बेसिस प्वाइंट की रेट कट का ऐलान हो सकता है.

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

2 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

3 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

3 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

3 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

4 hours ago