राज्य

सतलुज-ब्यास-रावी नदियों के उफान से डूबा पंजाब, 1988 के बाद का सबसे भीषण बाढ़… अब तक 35 से ज्यादा मौतें और लाखों लोग प्रभावित

पंजाब इस समय 1988 के बाद की सबसे खतरनाक प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा है. भारी बारिश और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर से छोड़े गए पानी ने सतलुज, ब्यास और रावी नदियों को उफान पर ला दिया है. इसके चलते राज्य के मौसमी नाले भी खतरे के स्तर से ऊपर बह रहे हैं और चारों ओर तबाही का मंजर नजर आ रहा है.

पूरे राज्य में तबाही का आलम

राज्य के सभी 23 जिले बाढ़ की चपेट में हैं. गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर सबसे ज्यादा प्रभावित जिले बताए जा रहे हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक करीब 1,655 गांव जलमग्न हो चुके हैं. खेत-खलिहान झीलों में बदल गए हैं, जिनकी गहराई 8 से 10 फीट तक पहुंच चुकी है. अब तक 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हुए हैं.

किसानों और ग्रामीणों पर दोहरी मार

किसानों की हालत सबसे ज्यादा बदहाल है. लगभग 1.5 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, वहीं पशुधन का भी भारी नुकसान हुआ है. ग्रामीण नावों के सहारे आवाजाही कर रहे हैं और कई लोग छतों व ऊंचे प्लेटफार्मों पर शरण लिए हुए हैं. हजारों करोड़ रुपये की फसलें और सैकड़ों घर इस आपदा में तबाह हो गए हैं.

राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बाढ़ पीड़ित राज्यों पर गहरी चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज की मांग की है.

वहीं, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने सहायता का आश्वासन देते हुए कहा है कि पार्टी कार्यकर्ता राहत कार्य में जुटे हुए हैं और प्रभावित परिवारों को खाना, कपड़े व दवाइयां उपलब्ध करा रहे हैं.

news desk

Recent Posts

नए वैरिएंट BA.3.2 के साथ फिर लौटा कोरोना !  Cicada वैरिएंट की एंट्री, कई देशों में बढ़ी निगरानी

काफी समय से कोविड संक्रमण को लेकर स्थिति शांत मानी जा रही थी। लोग बिना…

2 minutes ago

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…

5 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…

6 hours ago

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

7 hours ago

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

9 hours ago