एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रिया दी है और यह फोटो चर्चा का केंद्र बन गई है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर फैंस को रोमांचित कर दिया है। इस पोस्ट में वह अपनी मां मधु चोपड़ा, पति और सिंगर निक जोनस और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ नजर आ रही हैं।
इस दौरान प्रियंका न्यूयॉर्क की बर्फबारी का आनंद लेते हुए दिखाई दे रही हैं। फोटो में वह अपनी बेटी के साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं, जबकि एक अन्य फोटो में वह अपनी मां के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई देती हैं।
प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “कुछ वक्त खुशी आसमान से गिरती है। इसका सबूत यह है।” इसके साथ उन्होंने स्नोफ्लेक, स्माइली और हार्ट इमोजी भी जोड़कर फैंस को रोमांचित कर दिया।
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…
लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…
रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…
राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…
असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…