Trending News

बिहार में नई सरकार की तैयारी तेज़ : नीतीश कुमार ही बनेंगे सीएम, मंत्रिमंडल फार्मूला लगभग तय

पटना.बिहार विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद एनडीए एक बार फिर सरकार गठन की तैयारी में जुट गया है. सीएम पद को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच भले ही कुछ खींचातानी की स्थिति बनी हो, लेकिन अब तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती दिख रही है. संकेत यही हैं कि नीतीश कुमार ही एक बार फिर नई सरकार का नेतृत्व करते नजर आएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे, और इसके आधार पर शपथ ग्रहण की तारीख लगभग 19 या 20 नवंबर तय मानी जा रही है.

इस बीच, यह चर्चा तेज हो गई है कि नीतीश कुमार के साथ कौन-कौन नेता मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. सूत्रों के अनुसार नए मंत्रिमंडल के लिए 6 विधायकों पर 1 मंत्री का फार्मूला तय किया गया है.

संभावित मंत्रिमंडल का बंटवारा : सूत्र बताते हैं कि इस फार्मूले के तहत

  • जेडीयू को लगभग 14 मंत्री पद
  • बीजेपी को 15–16 मंत्री पद
  • लोजपा (रामविलास) को 3 मंत्री पद
  • हम को 1 मंत्री पद
  • आरएलएम को 1 मंत्री पद

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर रहे हैं.मंत्री विजेंद्र यादव ने उनसे मुलाकात कर नई सरकार की रूपरेखा पर चर्चा की। वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी सीएम आवास पहुंचे और आगामी मंत्रिमंडल के स्वरूप पर लंबी बातचीत की.

सूत्रों का कहना है कि इस बार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को अवसर दिया जा सकता है. माना जा रहा है कि अगले 3–4 दिनों में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है.

जेडीयू का ऐलान: ‘मुख्यमंत्री सिर्फ नीतीश कुमार ही होंगे’

जेडीयू ने स्पष्ट कर दिया है कि नई सरकार का नेतृत्व नीतीश कुमार ही करेंगे. पार्टी के विधायक सोमवार को बैठक करेंगे और संभावना है कि इस बैठक के बाद यह फैसला आधिकारिक रूप से मीडिया के सामने घोषित किया जाएगा.

एनडीए ने ताजा रुझानों में कुल 200 सीटों पर पकड़ बनाई है, जिसमें जेडीयू 80, बीजेपी 90, चिराग पासवान की पार्टी 21, माझी की पार्टी 5 और आरएलएम 4 सीटों मिली है.

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

नए वैरिएंट BA.3.2 के साथ फिर लौटा कोरोना !  Cicada वैरिएंट की एंट्री, कई देशों में बढ़ी निगरानी

काफी समय से कोविड संक्रमण को लेकर स्थिति शांत मानी जा रही थी। लोग बिना…

4 hours ago

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…

9 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…

10 hours ago

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

11 hours ago

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

13 hours ago