Trending News

क्या मैदान में उतरने से पहले ही पीछे हट गए प्रशांत किशोर? पीके के चुनाव न लड़ने के फैसले पर उठने लगे सवाल

राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने यह साफ बयान देकर बिहार की राजनीति में नई हलचल मचा दी है कि वे 2025 के विधानसभा चुनाव में खुद उम्मीदवार के तौर पर मैदान में नहीं उतरेंगे. हालांकि उन्होंने कहा कि “यह फैसला उन्होंने किसी डर या हार की आशंका से नहीं, बल्कि एक बड़े संगठनात्मक लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए किया है“ फिर भी राजनीतिके पंडितों का सवाल है- प्रशांत किशोर की यह घोषणा उनकी रणनीति का हिस्सा है या फिर पहले से हार मान लेने की स्वीकारोक्ति?  क्योंकि राजनीति के इतिहास में यह बहुत कम देखने को मिलता है कि कोई नेता खुद पार्टी का चेहरा भी हो और चुनाव लड़ने से खुद को दूर भी रखे.

कुछ समय पहले उनकी तुलना आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी की गई थी. हालांकि दोनों की राजनीतिक यात्रा काफी अलग है.केजरीवाल ने राजनीति में प्रवेश एक बड़े जन आंदोलन के जरिए किया था, जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ देशभर से मिला समर्थन उनकी ताकत बना। उन्होंने 2014 में वाराणसी से नरेंद्र मोदी तक को सीधी चुनौती दी. प्रशांत किशोर की पहचान रणनीतिकार के रूप में रही है — पर्दे के पीछे से योजनाएं बनाने वाले व्यक्ति की, न कि जनता की भावनाओं का स्वाभाविक नेतृत्व करने वाले चेहरे की.

अब देखना यह दिलचस्प होगा कि रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर बिना खुद चुनाव लड़े जनभावनाओं को कितना साध पाते हैं?

क्या उनकी यह रणनीति बिहार में कोई नया राजनीतिक समीकरण गढ़ पाएगी, या फिर जनता उन्हें सिर्फ “चुनावी मैनेजर” की नजर से ही देखती रहेगी?

news desk

Recent Posts

AI वीडियो शेयर करने पर प्रशांत भूषण पर FIR, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दर्ज किया केस

सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो शेयर…

18 minutes ago

जयपुर से अमेरिका तक का सफर, पिया डांडिया ने ट्रंप के करीबी को हराकर रचा इतिहास; जानें कौन हैं?

वॉशिंगटन। राजस्थान के जयपुर से अमेरिका पहुंचे एक परिवार की बेटी ने अमेरिकी राजनीति में…

35 minutes ago

चुनावी झटके के बाद ट्रंप के बदले तेवर! ईरान से बातचीत को तैयार अमेरिका, इजराइल की 4 अरब डॉलर की मदद भी बंद करने का ऐलान

मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान के बीच ट्रंप के दो बड़े फैसले, तेहरान…

1 hour ago

शादी के 4 साल बाद अलग हुए सिंगर कनिका कपूर और गौतम हाथीरमानी , सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा

अपनी सुरीली आवाज और चार्टबस्टर गानों से दिलों पर राज करने वाली मशहूर प्लेबैक सिंगर…

2 hours ago

ट्रंप की हार से हिलेगी दुनिया की सियासत! भारत पर भी पड़ेगा बड़ा असर, क्या बदलेंगे समीकरण?

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में सत्ता का बदला संतुलन भारत-अमेरिका आर्थिक रिश्तों के लिए भी महत्वपूर्ण…

2 hours ago