Trending News

इंदौर में दूषित पानी से मौतों पर लोगों में नाराजगी बढ़ी, जीतू पटवारी ने बीजेपी और सरकार को घेरा

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी और मध्य प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इंदौर ने भाजपा को लगातार सांसद और विधायक दिए, लेकिन बदले में शहर को पानी में ज़हर मिला।

जीतू पटवारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब 13 लोगों की मौत हो चुकी है, तो मुख्यमंत्री सिर्फ 4 मौतों की बात क्यों कर रहे हैं। क्या मौतों के आंकड़े छिपाना मुख्यमंत्री का दायित्व है? उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है और पूरी जांच कराई जा रही है।

कांग्रेस की मांग है कि मृतकों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए और जिन अधिकारियों व जिम्मेदार लोगों की लापरवाही से यह घटना हुई, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

वहीं, कैलाश विजयवर्गीय और एक पत्रकार के बीच हुए विवाद पर भी जीतू पटवारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भाजपा नेताओं में सत्ता का अहंकार इतना बढ़ गया है कि वे अब पत्रकारों को गालियां देने से भी नहीं हिचक रहे हैं।

news desk

Recent Posts

हवाई टिकटों के दाम 700% तक बढ़ने का दावा, सुप्रीम कोर्ट में जज बोले- ‘तो विमान से यात्रा मत कीजिए’

नई दिल्ली: दीपावली और छठ पूजा के दौरान हवाई टिकटों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी…

21 minutes ago

ईरान में परमाणु हमले का खौफ! 8 मिनट के वीडियो में नागरिकों को बताया- बम गिरते ही कहां छिपें, कैसे बचाएं अपनी जान?

तेहरान: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब परमाणु हमले की आशंका…

41 minutes ago

फेवीक्विक से चिपकाए हाथ, गले पर चाकू और फिर 4.5 लाख की चेन लूटकर भागा बदमाश, बेंगलुरु की वारदात से मचा हड़कंप

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां…

45 minutes ago

2027 वनडे वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! भारत-पाक मैच के एक टिकट के लिए लाइन में लगे लाखों फैंस

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले को लेकर फैंस की दीवानगी एक बार फिर…

1 hour ago

मिट्टी, पीतल या मार्बल… दीपावली पूजन के लिए आखिर किस धातु की मूर्ति लाती है घर में अखंड समृद्धि?

रोशनी और धन के महापर्व दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। हर घर में माता…

2 hours ago