Trending News

छात्रों के सपोर्ट में उतरे TV एक्टर सेहबान अजीम पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई सेलेब्स ने जताई नाराजगी

राजधानी के जंतर-मंतर पर CJP Protest कर रहे छात्रों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक आवाज़ उठा रहे छात्रों पर पुलिस के लाठीचार्ज के बाद यह मामला अब सोशल मीडिया से लेकर टीवी इंडस्ट्री तक तेज़ी से तूल पकड़ रहा है।

इस प्रोटेस्ट में छात्रों का साथ देने पहुंचे मशहूर टीवी शो ‘तुझसे है राब्ता’ फेम एक्टर सेहबान अजीम भी पुलिस की इस कार्रवाई का शिकार बन गए। सेहबान ने खुलासा किया है कि पुलिस लाठीचार्ज में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

“हाथ-पैर पर बरसाईं लाठियां, सूज गया हाथ”

खास तौर पर मुंबई से दिल्ली पहुंचे सेहबान अजीम ने मीडिया से बात करते हुए उस खौफनाक मंजर को शेयर किया। उन्होंने बताया कि वह अपनी दो महिला दोस्तों के साथ छात्रों को सपोर्ट करने जंतर-मंतर जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मेन प्रोटेस्ट साइट तक पहुंचने ही नहीं दिया।

सेहबान अजीम ने आगे बताया “चारों तरफ से बैरिकेड्स लगा कर हमें बीच में घेर लिया गया और अचानक लाठियां बरसानी शुरू कर दी गईं। पुलिस यह भी नहीं देख रही थी कि सामने महिलाएं हैं या छोटे बच्चे। जब मैं अपनी फीमेल फ्रेंड्स को प्रोटेक्ट करने की कोशिश कर रहा था, तब पुलिस ने मेरे हाथ, पैर और बॉडी पर कई वार किए। मेरा हाथ काफी सूज गया है।”

एक्टर ने सीधा आरोप लगाया कि यह लाठीचार्ज पूरी तरह से प्लांड था ताकि भीड़ में खौफ पैदा करके उन्हें वहां से हटा दिया जाए।

एटरटेनमेंट इंडस्ट्री में फूटा गुस्सा, सेलेब्स ने उठाए सवाल

छात्रों और सेहबान अजीम के साथ हुई इस बदसलूकी के बाद टीवी और डिजिटल वर्ल्ड के कई बड़े चेहरे खुलकर सामने आ गए हैं, सोशल मीडिया पर रिएक्ट करते हुए एल्विश ने कहा कि वह किसी पॉलिटिकल पार्टी के सपोर्टर नहीं हैं, लेकिन जिस तरह छात्रों के साथ ट्रीटमेंट किया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है।

करण कुंद्रा और शोएब इब्राहिम दोनों स्टार्स ने पुलिस एक्शन पर दुख जताया और कहा कि किसी भी डेमोक्रेसी में यूथ की आवाज़ दबाने के बजाय एडमिनिस्ट्रेशन को उनसे बातचीत का रास्ता निकालना चाहिए।

news desk

Recent Posts

करवा चौथ 2026: चांद के दीदार के लिए क्यों जरूरी है ‘छलनी’? जानिए इसके पीछे छिपा पौराणिक राज और अनोखा धार्मिक कारण

नवरात्र और विजयादशमी के पावन पर्व के समापन के बाद अब देशभर में सुहागिन महिलाएं…

42 minutes ago

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ देखने के लिए करना होगा ‘पे-पर-व्यू’ का भुगतान, जानिए क्या है मेकर्स का यह नया प्लान!

नितेश तिवारी के निर्देशन और रणबीर कपूर स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' को लेकर…

56 minutes ago

फरारी के दौरान इंटरनेट का हाई-टेक खेल! पुलिस की आँखों में धूल झोंकने वाली श्रद्धा दुबे नागपुर में कैसे हुई बेनकाब?

लखनऊ। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी के…

2 hours ago

‘मूर्खचंद यादव’ और ‘‘राम ने मारा यादव को’! वोटर लिस्ट के अजीब नामों ने खड़े किए बड़े सवाल

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों पर होने वाले मतदान से ठीक…

2 hours ago

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की दिखाई पहली झलक

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी…

2 hours ago