Trending News

6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन POCO C81 Pro हुआ लॉन्च, फीचर्स ने उड़ाए होश

स्मार्टफोन ब्रांड POCO ने अपने यूज़र्स को बड़ा सरप्राइज देते हुए अपनी  C-सीरीज का नया हैंडसेट POCO C81 Pro ग्लोबल मार्केट में लांच कर दिया है। यह फोन उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें कम बजट में लंबी बैटरी लाइफ और बेहतरीन डिस्प्ले एक्सपीरियंस चाहिए। कंपनी ने इसे “बजट का पावरहाउस” बताया है।

शानदार डिस्प्ले और स्मूथ एक्सपीरियंस

POCO C81 Pro में 6.9-इंच की मेगा HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 120Hz रिफ्रेश रेट है, जो आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है। ये न केवल गेमिंग बल्कि सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग को भी बेहद स्मूथ बनाता है। साथ ही, 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ इसे कड़ी धूप में भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

पॉवरफुल बैटरी और परफॉरमेंस

फोन को पावर देने के लिए इसमें 6,000mAh की जंबो बैटरी लगाई गई है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी नार्मल इस्तेमाल पर 2 दिन तक का बैकअप दे सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 15W की वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें Unisoc T7250 चिपसेट है, जो 4GB RAM (4GB वर्चुअल रैम के साथ कुल 8GB) और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। यह फोन लेटेस्ट HyperOS 3 पर चलता है जो Android 16 पर बेस्ड है।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर 13MP का AI डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो LED फ्लैश के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है। इसमें नाइट मोड, पोर्ट्रेट और AI स्काई जैसे कई कैमरा फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत और अवैलाबिलिटी

ग्लोबल मार्केट में POCO C81 Pro की शुरुआती कीमत 99 डॉलर (लगभग 8,300 रुपए) रखी गई है। यह तीन रंग – Black, Sunset Gold, और Ice Blue में उपलब्ध होगा। भारत में इसके जल्द ही लॉन्च होने की संभावना है, जहाँ इसकी सीधी टक्कर Redmi और Realme के बजट स्मार्टफोन्स से होगी।

news desk

Recent Posts

सलमान ने काजी को दिया ‘रॉकस्टार’ टैग, हिना ने किया सपोर्ट…. लेकिन काजी की किस बात पर हिना ने जताई आपत्ति?

‘बिग बॉस 20’ का आगाज होते ही घर के कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला तेज हो…

8 hours ago

गाजियाबाद में क्लब संचालिका का आरोप- पहले फ्री में खाते-पीते थे, फिर मांगे ₹50 हजार, हिंदू रक्षा दल से जुड़े लोगों पर केस

गाजियाबाद के डी-मॉल स्थित एक क्लब की संचालिका ने हिंदू रक्षा दल से जुड़े कुछ…

8 hours ago

ऐश्वर्या लक्ष्मी ने 4 महीने बाद ड्रेस विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- महिला की नेकलाइन संस्कृति का पैमाना नहीं

मलयालम सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी एक बार फिर अपने पुराने ड्रेस विवाद को…

9 hours ago

EPFO मेंबर्स के लिए बड़ी सुविधा, अब WhatsApp पर मिलेगी PF खाते की जानकारी, देखें पूरी डिटेल

अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपका EPF अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बेहद…

9 hours ago

FATF से पहले पाकिस्तान का दिखावटी स्टंट! मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम

FATF की अक्टूबर में होने वाली प्लीनरी से पहले पाकिस्तान ने मसूद अजहर को लेकर…

9 hours ago