Trending News

फ्रांस दौरे पर पीएम मोदी का मेगा एजेंडा, आज मैक्रों से अहम मुलाकात; ‘भारत इनोवेट्स’ से रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार

नीस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस पहुंच चुके हैं, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री अपने पांच दिवसीय फ्रांस और स्लोवाकिया दौरे के पहले चरण में नीस पहुंचे हैं। इस दौरान वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ अहम द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और जी-7 शिखर सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। इस यात्रा का फोकस भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करना तथा नवाचार आधारित साझेदारी को आगे बढ़ाना माना जा रहा है।

फ्रांस पहुंचने पर नीस कोटे दा अजूर हवाई अड्डे पर फ्रांस के शिक्षा मंत्री एडुआर्ड गेफ्रे, उच्च शिक्षा, अनुसंधान और अंतरिक्ष मंत्री फिलिप बैप्टिस्ट, भारत में फ्रांस के राजदूत थिएरी माथू, नीस के महापौर एरिक सिओटी समेत कई गणमान्य लोगों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत, लगे मोदी-मोदी के नारे

एयरपोर्ट से होटल पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का भारतीय समुदाय ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। होटल परिसर में मौजूद भारतीय मूल के लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वागत में ‘मोदी-मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

प्रधानमंत्री ने भारतीयों से की मुलाकात, बच्चों से भी मिले

स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाया। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे को गोद में लेकर उससे स्नेहपूर्वक बातचीत भी की। फ्रांस पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी अपनी प्रतिक्रिया साझा की।

मैक्रों से मुलाकात को लेकर उत्साहित दिखे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से मुलाकात को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इस दौरे के जरिए भारत के महत्वपूर्ण साझेदार देशों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

आज होगा ‘भारत इनोवेट्स’ का आयोजन, उद्योग जगत की बड़ी मौजूदगी

फ्रांस के नीस में आज ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य नवाचार, निवेश और नई साझेदारियों को बढ़ावा देना है।

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से भी मुलाकात होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

नीस, एवियन और पेरिस में होंगे कई कार्यक्रम

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा कि फ्रांस यात्रा के दौरान उनके कार्यक्रम केवल नीस तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि एवियन और पेरिस में भी आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरे में द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों के जरिए विकास से जुड़े अहम साझेदारों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत किया जाएगा।

किन मुद्दों पर होगी मोदी-मैक्रों की बातचीत?

दौरे के पहले चरण में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी। दोनों नेता ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे। इस मंच पर भारत, फ्रांस और अन्य देशों के उच्च नवाचार आधारित स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड एक साथ आएंगे।

बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के सभी प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की जाएगी। इस वर्ष की शुरुआत में भारत-फ्रांस संबंधों को ‘विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक बढ़ाया गया था और अब दोनों देशों के बीच सहयोग को नई दिशा देने पर चर्चा होने की संभावना है।

vineet verma

Recent Posts

‘किंग खान’ के 61वें जन्मदिन पर खास, जानिए 90 के दशक से अब तक का शानदार फिल्मी सफर!

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। दिल्ली से अपने…

2 minutes ago

US Plane Crash: 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था विमान, अचानक कैसे हुआ क्रैश? ATC रिकॉर्डिंग में आखिरी पलों की बातचीत

अमेरिका के फ्लोरिडा में लियरजेट 60 विमान हादसे से पहले पायलटों ने इमरजेंसी संदेश भेजा…

4 minutes ago

Trump Towers Gurugram: 36वीं मंजिल पर रहने वाले शख्स का आरोप- लिफ्ट से लेकर डिलीवरी तक पर रोक, M3M मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

गुरुग्राम। दिल्ली-NCR की चर्चित लग्जरी रिहायशी परियोजनाओं में शामिल ट्रंप टावर्स गुरुग्राम में बिल्डर और…

1 hour ago

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश के तट पर चक्रवाती तूफान का खतरा, 110 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, चेन्नई में स्कूल बंद

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान मुरासु के चलते दक्षिणी आंध्र प्रदेश और आसपास…

1 hour ago

प्रियंका गांधी को रैली में क्यों नहीं मिला मौका? संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस और गांधी परिवार को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नया सियासी…

1 hour ago

IND vs NZ: टीम इंडिया के गेंदबाजों की खुली पोल, 192 रन भी नहीं बचा पाया भारत, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता आखिरी टी20

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला…

17 hours ago