सियासी

दरभंगा रैली में कांग्रेस-आरजेडी पर भड़के पीएम मोदी, कहा – “मां का अपमान पूरे देश की बेटियों का अपमान है”.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के दरभंगा में एक रैली के दौरान विपक्षी दलों कांग्रेस और आरजेडी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि ‘एक रैली में उनकी मां के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणी ने उन्हें गहरा आहत किया है. वो कभी सोच भी नहीं सकते थे कि बिहार जैसे सांस्कृतिक और परंपराओं से भरपूर राज्य में ऐसी स्थिति पैदा होगी. जहां मां जैसी पवित्र पहचान का अपमान किया जाएगा’. उन्होंने मंच से कहा कि ‘यह सिर्फ मेरी मां की नहीं, बल्कि पूरे देश की माताओं, बहनों और बेटियों की बेइज़्जती है. मुझे पता है, जैसे मेरे दिल को चोट लगी है, वैसे ही देशवासियों के दिल को भी पीड़ा हुई है’.

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण का समापन यह कहते हुए किया कि ‘बिहार एक ऐसी भूमि है जहां मां को ईश्वर का दर्जा दिया जाता है. यहां मां की पूजा एक परंपरा है और ऐसे में मां के सम्मान के साथ खिलवाड़ केवल एक परिवार या व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरी संस्कृति और परंपरा का अपमान है’.

दरअसल राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की एक जनसभा के बाद मो रिजवी ने पीएम को गाली थी. जिसके बाद उसके उपर एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि मो. रिजवी का कांग्रेस या आरजेडी से कोई रिश्ता सामने नहीं आया. बल्कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो असदुद्दीन ओवैसी का समर्थक बताया गया.

news desk

Recent Posts

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP में टिकट को लेकर मंथन, पुराने चेहरों की वापसी या नए…

15 minutes ago

Team India ODI Squad: भारत की वनडे टीम में किस राज्य के कितने खिलाड़ी? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानिए पूरी लिस्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने…

20 minutes ago

Iran-US War: ईरान की 7 दिन की डील पर ट्रंप का ब्रेक, होर्मुज खोलने के प्रस्ताव को झटका

अमेरिका और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच युद्ध रोकने की कूटनीतिक कोशिशों…

2 hours ago

SIR विवाद के बीच ममता बनर्जी की विपक्षी नेताओं से बातचीत, राहुल गांधी से इंडिया ब्लॉक की बैठक बुलाने का आग्रह

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच विपक्षी दलों के…

3 hours ago

Asian Games 2026: ईरान से 2018 का हिसाब चुकता, भारत की बेटियों ने जीता कबड्डी में चौथा गोल्ड

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने एशियन गेम्स में एक बार फिर अपना दबदबा कायम कर…

4 hours ago