खेल

राज्य फिंस्विमिंग चैंपियनशिप शुक्रवार से, राज्य भर के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

जिला तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगे तैराक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स स्पोर्ट्स एवं फिल्म स्विमिंग संगठन छठी राज्य अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्विमिंग पूल में कर रहा है। चैंपियनशिप का उद्घाटन शुक्रवार को होगा। चैंपियनशिप के साथ-साथ जिला तैराकी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव तपन पाणिग्रही एवं चीफ टेक्निकल ऑफीसर राकेश सिंह जैसी तमाम हस्तियां मौजूद रहेंगे ।


उत्तर प्रदेश अंडरवाटर भारत एवं फिंच स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया 6 सितम्बर तक होने वाली तीन दिवसीय इस चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर राज्य टीम का चयन किया जाएगा। राज्य टीम पुणे में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। चैंपियनशिप का उद्घाटन एमएलसी इंजीनियर अवनीश कुमार एवं एमएलसी पवन सिंह चौहान करेंगे । कार्यक्रम के अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ अशोक बाजपेई करेंगे।
चैंपियनशिप में अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिन स्विमिंग के सभी इवेंट होंगे । चैंपियनशिप में राज्यभर से करीब 35 टीम में हिस्सा ले रही है । इन टीमों की तरफ से तकरीबन 350 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। वहीं जिला तैराकी प्रतियोगिता में लखनऊ के विभिन्न स्कूलों एवं संस्थाओं के करीब 500 बच्चे प्रतिभा कर रहे हैं।
चैंपियनशिप की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी विजेता खिलाडियों को पदक, प्रमाणपत्र एवं उपहार दिए जायेंगे। सभी प्रतिभागियों को भी प्रमाणपत्र ओरदान किये जायेंगे। संघ द्वारा सभी खिलाड़ियों को भोजन एवकं आवास की व्यवस्था निःशुल्क प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता की स्पर्धाएं सुबह से ही शुरू हो जाएंगी। उद्घाटन अपराह्न 3.00 बजे होगा।

news desk

Recent Posts

Dussehra 2026: 20 अक्टूबर को मनेगा दशहरा, जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली: दशहरा यानी विजयादशमी को लेकर इस साल तारीख के संबंध में लोगों के…

2 hours ago

मंगल के चंद्रमा से मिट्टी लाएगा जापान, खुलेगा सौरमंडल का बड़ा रहस्य! जानिए क्या है MMX मिशन

नई दिल्ली: अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में जापान एक महत्वाकांक्षी अभियान की तैयारी कर रहा…

2 hours ago

फ्रांस में हिंसा पर अमेरिका में घमासान, जेडी वेंस ने इमिग्रेशन को घेरा तो रो खन्ना ने उठाए आर्थिक असमानता पर सवाल

नई दिल्ली: फ्रांस में हिंसा और आगजनी की घटनाओं ने अमेरिका में नई राजनीतिक बहस…

2 hours ago

चलती ट्रेन से उतरने में बिगड़ा संतुलन, ट्रैक पर गिरने ही वाली थी महिला… RPF की सोनल इंगले ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो

अकोला: महाराष्ट्र के अकोला रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन से…

2 hours ago