Trending News

गांजा पीकर कॉकपिट में पहुंचा पायलट? फुकेट-दिल्ली फ्लाइट 300 फीट नीचे आने के बाद मचा हड़कंप, Air India ने नौकरी से निकाला

दिल्ली: फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट के मुख्य पायलट पर अब कड़ी कार्रवाई हुई है। जांच में उसके शरीर में साइकोएक्टिव यानी नशीले पदार्थ के सेवन की पुष्टि होने के बाद एयर इंडिया ने पायलट की नौकरी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी। यह वही फ्लाइट थी, जो 4 अगस्त को दिल्ली पहुंचने से पहले टर्बुलेंस का सामना करते हुए करीब 300 फीट नीचे आ गई थी। इस घटना के बाद 24 यात्रियों को चिकित्सकीय मदद दी गई थी।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि फुकेट-दिल्ली उड़ान के पायलट-इन-कमांड की जांच में साइकोएक्टिव पदार्थ पाया गया। प्रवक्ता के मुताबिक, सुरक्षा, फिटनेस और नियमों के उल्लंघन को लेकर कंपनी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पायलट को तत्काल प्रभाव से सेवा से हटा दिया गया है।

145 लोग थे सवार, दिल्ली पहुंचते ही 24 को दी गई मेडिकल मदद

फुकेट से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान AI 2379 एयरबस A320-251N से संचालित की जा रही थी। विमान का पंजीकरण नंबर VT-EXO था। इसमें दो पायलट और चालक दल के छह सदस्यों समेत कुल 145 लोग सवार थे।

जांच से जुड़ी 10 पन्नों की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, विमान के दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद 24 लोगों को चिकित्सकीय सहायता दी गई। इनमें चार लोगों को गंभीर चोटें आई थीं।

जांच में पायलट के नशीले पदार्थ के सेवन की पुष्टि

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो यानी एएआईबी ने बताया कि मुख्य पायलट की जांच में साइकोएक्टिव पदार्थ के सेवन की पुष्टि हुई है। जांच एजेंसी ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताया है।

एएआईबी के मुताबिक, मामले की पुष्टि के लिए की गई जांच में मुख्य पायलट की साइकोएक्टिव पदार्थ से जुड़ी रिपोर्ट नकारात्मक नहीं मिली। एजेंसी ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए से प्राथमिकता के आधार पर उचित कार्रवाई की सिफारिश भी की है।

दिल्ली आते वक्त टर्बुलेंस में फंस गई थी फ्लाइट

जांच एजेंसी को शुरुआती तौर पर जानकारी मिली थी कि फुकेट से दिल्ली के रास्ते में विमान को टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था। इसके बाद जुटाए गए साक्ष्यों और विमान में सवार लोगों को लगी चोटों के आकलन के आधार पर इस घटना को दुर्घटना की श्रेणी में रखा गया।

फ्लाइट के अचानक नीचे आने की घटना के बाद विमान में सवार यात्रियों के बीच भी अफरातफरी की स्थिति बनी थी। दिल्ली पहुंचने के बाद कई यात्रियों को चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़ी।

पायलट और चालक दल से अलग-अलग पूछताछ

एएआईबी की जांच अभी जारी है। जांच टीम अलग-अलग पक्षों से जुटाए गए आंकड़ों और रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। एजेंसी के मुताबिक, जांच दल ने दिल्ली एयरपोर्ट पर चालक दल और उड़ान दल के सदस्यों से बातचीत की थी।

इसके बाद उड़ान दल के दोनों सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ भी की गई। अब पायलट के शरीर में साइकोएक्टिव पदार्थ पाए जाने की पुष्टि के बाद मामले में एयर इंडिया की ओर से तत्काल कार्रवाई की गई है।

vineet verma

Recent Posts

मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹40 हजार और OPS की वापसी! 2027 के लिए अखिलेश यादव का ‘आर्थिक PDA’ प्लान, 75 जिलों में चलेगा अलग दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…

21 minutes ago

10 दिन से पुलिस को चकमा दे रही ‘ब्यूटी क्वीन’ श्रद्धा दुबे! 3 अफसरों पर गिरी गाज, अब मां-बाप से पूछताछ… आखिर कहां छिपी है आरोपी?

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…

46 minutes ago

‘इश्का-इश्का’ में प्यार की हद पार करता जुनून, हैली शाह की दमदार एक्टिंग और खौफनाक कहानी बांधे रखती है

नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…

49 minutes ago

रावण के 10 सिर दर्शाते हैं इंसान की ये 10 बुराइयां, जानिए क्या हैं इनके अर्थ

नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक…

1 hour ago