Trending News

पत्नी के आरोपों के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले-‘विधायकी के लिए इतनी गिर सकती हैं, उम्मीद नहीं थी’

भोजपुरी इंडस्ट्री के चर्चित गायक और अभिनेता पवन सिंह इन दिनों अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं. उनके वैवाहिक जीवन से जुड़ा विवाद अब नए मोड़ पर पहुँच गया है. हाल ही में पत्नी ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद अब  पवन सिंह ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष सबके सामने रखा है.

पवन सिंह ने किया नया खुलासा

पवन सिंह ने कहा कि ज्योति सिंह ने उन पर आरोप लगाए कि वह उनसे मिलना नहीं चाहते और जब मुलाकात हुई, तब भी ज्योति ने यह आरोप लगाया कि पवन सिंह ने होटल में किसी लड़की के साथ समय बिताया. अभिनेता ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है.

पवन सिंह ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक नया खुलासा करते हुए बताया कि ज्योति के पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी को विधायक बना दिया जाए, जो कि पवन सिंह के बस की बात नहीं है. उन्होंने कहा, ‘विधायकी के लिए इतनी गिर सकती हैं, ये उम्मीद नहीं थी.’

‘ये मुझे परेशान करना चाहती हैं’

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘हमारा मामला पिछले 3-4 साल से अदालत में चल रहा है… आप (ज्योति सिंह) ने आज ही क्यों स्नेह दिखाया?… यह किस तरह का स्नेह है? हम इसे केवल राजनीति कह सकते हैं, आप मुझे परेशान करना चाहती हैं.’

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि ज्योति ने पवन के खिलाफ मेंटेनेंस का केस भी दायर किया है. पवन ने इस पूरे विवाद को राजनीति और निजी हित से जोड़ते हुए बताया कि मीडिया और पब्लिक में फैल रही अफवाहें अक्सर सच से दूर होती हैं.

news desk

Recent Posts

सचिवालय कॉलोनी में वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, संजय कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…

4 hours ago

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

8 hours ago

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

8 hours ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

9 hours ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

9 hours ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

9 hours ago