Trending News

रामपुर में जब आजम खान से मिले अखिलेश यादव, तो क्यों हो गए भावुक?

रामपुर में जाकर आजम खान से अखिलेश यादव के मिलने की खबर एक फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह नजर आई. मंगलवार को सुबह खबर आई कि प्रशासन ने अखिलेश यादव को बरेली जाने की अनुमति नहीं दी है. बल्कि उन्हे कहा गया है कि वो मुरादाबाद तक चार्टड प्लेन से जा सकते हैं और वहां से वो रामपुर चले जाएं. इन खबरों को लेकर तमाम अटकले लगती रही. लेकिन अंतत: रामपुर में दोनों नेताओं की मुलाकात हो गई.

रामपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बीच हुई मुलाकात इसलिए भी खास थी क्योंकि कुछ ही दिन पहले आजम खान लगभग 2 वर्षों के बाद जेल से बाहर आए हैं. दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं थी, बल्कि पुरानी दूरियों को मिटाकर नए सिरे से पार्टी को मजबूत करने का संदेश भी थी.

मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव की आंखें नम हो गईं और दोनों नेताओं ने गले मिलकर अपने राजनीतिक संबंधों को दोबारा मज़बूत किया. इस मुलाकात के बाद दोनों एक ही कार में साथ-साथ रामपुर में आजम खान के आवास पहुंचे, जो इस बात का प्रतीक माना जा रहा है कि सपा के अंदर एक नई एकजुटता देखने को मिल रही है.

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, यह मुलाकात सिर्फ व्यक्तिगत स्तर पर नहीं, बल्कि पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है. आजम खान की पार्टी में वापसी और अखिलेश यादव का उनसे मिलने का यह कदम मुस्लिम मतदाता वर्ग के बीच सपा की पकड़ को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

साथ ही, इस मुलाकात से यह भी संकेत मिलता है कि सपा नेतृत्व पुराने नेताओं और नए नेतृत्व के बीच तालमेल बनाकर यूपी की राजनीति में अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहता है. इस मुलाकात के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उम्मीदें और उत्साह बढ़ा है. इससे पहले जब आजम खान जेल से बाहर आए थे तो कयासों का बाजार पूरी तरह से गर्म था. चर्चा थी कि आजम खान अखिलेश यादव से नाराज हैं और सपा छोड़ कर बसपा में शामिल हो सकते हैं. हालांकि आजम खान ने इन सभी कयासों को सिरे से खारिज कर दिया था.

news desk

Recent Posts

135 रन का लक्ष्य भी नहीं कर पाया भारत का पीछा, बारिश ने बचाई टीम इंडिया की लाज, न्यूजीलैंड पर 4 रन से रोमांचक जीत

वेलिंग्टन। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत तो दर्ज कर…

7 hours ago

140 साल में पहली बार! AMU छात्रसंघ के शीर्ष पद पर जीतीं 22 साल की नशरा नईम, रचा इतिहास

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 140 से अधिक वर्षों के छात्रसंघ इतिहास में एक नया…

7 hours ago

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से यूपी की सियासत में हलचल, 12 दिसंबर को हनुमानगढ़ी और रामलला के करेंगे दर्शन

पवन पांडे ने किया तारीख का ऐलान राम मंदिर को लेकर बीजेपी के निशाने पर…

8 hours ago

Mohammed Shami Retirement: टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, इन 5 ऐतिहासिक स्पेल से हमेशा याद किए जाएंगे शमी

64 टेस्ट, 229 विकेट और कई यादगार जीत... 13 साल के सफर का हुआ अंत,…

9 hours ago

Petrol में 31% तक एथेनॉल! राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- जनता की जेब पर दोहरी मार, कंपनियों पर कब होगी कार्रवाई?

E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में…

10 hours ago

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी में धमाके के बाद आतंकी संगठन की एंट्री! ‘गाजी 2’ अकाउंट के दावे से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन…

11 hours ago