नई दिल्ली। बजट सत्र 2026 का आज (गुरुवार) दूसरा दिन था। लोकसभा की कार्यवाही अब 1 फरवरी को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
गुरुवार सदन में इकोनॉमिक सर्वे पेश किया गया, जिसमें सरकार के वित्तीय हालात और एक-एक पैसे का हिसाब प्रस्तुत किया गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब 1 फरवरी को लोकसभा में बजट पेश करेंगी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों को नई सौगात मिलने की संभावना है।
गौरतलब है कि इकोनॉमिक सर्वे आमतौर पर बजट से एक दिन पहले पेश किया जाता था, लेकिन इस बार इसे तीन दिन पहले लोकसभा में टेबल किया गया। इससे यह जानने में दिलचस्पी बढ़ गई है कि सरकार इस बार बजट में किस सेक्टर पर सबसे अधिक ध्यान देगी।
लोकसभा की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। अब सदन की अगली बैठक 1 फरवरी को सुबह 11 बजे होगी। कार्यवाही स्थगित होने के दौरान सदन में विभिन्न मुद्दों को लेकर हंगामे की स्थिति बनी रही, जिसके चलते पीठासीन अधिकारी ने सदन को निर्धारित समय तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया। सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर महत्वपूर्ण विधायी और अन्य संसदीय कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए किस हद तक कोई जा सकते हैं शायद…
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए…
कहते हैं कि प्यार न तो उम्र की सीमा देखता है, न सरहद और न…
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और राजनेता थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’…
अपने अनोखे फैशन और बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली उर्फी जावेद इस बार…
देश के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में रीढ़ की हड्डी बन चुके ई-रिक्शा अब एक बेहद अजीब…