Trending News

बिहार के चर्चित सांसद पप्पू यादव पर इनकम टैक्स का शिकंजा! बाढ़ पीड़ितों को पैसे बांटने के मामले में मिला नोटिस.

बिहार में लोगों को पैसे बांटने के लिए चर्चित सांसद पप्पू यादव बड़ी मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं. पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को बाढ़ पीड़ितों को नकदी बांटने के मामले में आयकर विभाग ने नोटिस थमा दिया है. विधानसभा चुनाव के बीच पप्पू यादव को आयकर विभाग की नोटिस से बड़ा सियासी हलचल भी हो सकता है.

“मददगार हाथ” पर सरकारी शिकंजा?

पप्पू यादव ने खुद इस नोटिस का खुलासा सोशल मीडिया पर किया और केंद्र पर तीखे वार किए. उनका आरोप है कि ‘वैशाली के बाढ़ग्रस्त मनियारी गांव में उन्होंने जो आर्थिक सहायता दी थी, इनकम टैक्स उसे अपराध मान रहा है’. पप्पू यादव ने सीधे सरकार को चुनौती देते हुए कहा, “अगर वंचितों की सहायता में रुपये बांटना अपराध है, तो मैं यह अपराध बार-बार करता रहूंगा. मेरे लिए इंसानियत सबसे पहले है.

कैश बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद, विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के उल्लंघन का मामला भी उन पर दर्ज किया गया था. अब इनकम टैक्स का नोटिस आना, इस पूरे प्रकरण को कानूनी और राजनीतिक रंग दे चुका है.

नोटिस के टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए पप्पू यादव ने पूछा कि जब लोग बेघर हुए थे, तब वे चुप क्यों रहते? उन्होंने तंज कसा, “क्या मुझे गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और स्थानीय सांसद चिराग पासवान की तरह ‘मूकदर्शक’ बने रहना चाहिए था?”

news desk

Recent Posts

कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान ? पहले पढ़ लें ये खबर वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…

9 hours ago

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड में नए खुलासे: CCTV कुछ और बता रहा, परिवार कुछ और—आखिर कार चला कौन रहा था?

कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…

11 hours ago

स्टेज पर गरजीं ‘गुलाबी क्वीन’! बदतमीजी देख जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका दिल्ली कॉन्सर्ट, कहा- “सेफ्टी पहले, गाना…

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…

12 hours ago

संसद में राहुल गांधी ने बताया-इंडिया गठबंधन होती तो ट्रंप को कैसे देती मुंह तोड़ जवाब

नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…

12 hours ago

टी20 वर्ल्ड कप : मैच टाई… फिर सुपर ओवर… फिर दूसरा सुपर ओवर ! और आखिर में किस्मत से हारा अफगानिस्तान

कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…

13 hours ago

अब विदेशी AI पर निर्भरता कम होगी: Sarvam Vision और Bulbul v3 के साथ ‘Sovereign AI’ की दिशा में भारत की बड़ी छलांग

भारतीय स्टार्टअप्स अब सिर्फ ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें लीड भी…

13 hours ago