Trending News

पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, अफगानिस्तान में 7 जगहों पर आधी रात हवाई हमले

इस्लामाबाद/काबुल: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान ने सीजफायर समझौते का उल्लंघन करते हुए अफगानिस्तान में आधी रात को 7 अलग-अलग स्थानों पर हवाई हमले किए।

बताया जा रहा है कि पहला हमला अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के बारमाल इलाके में स्थित एक मदरसे पर किया गया। इस हमले में कई धार्मिक किताबें जलकर नष्ट हो गईं।

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार और स्थानीय प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि ऐसे हमले जारी रहे तो जवाबी कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी अफगानिस्तान में किए गए इन हमलों में कम से कम 28 टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) लड़ाके मारे गए हैं।

पाकिस्तान के इस ताजा कदम के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और गहराता नजर आ रहा है। जानकारों का मानना है कि हालात नहीं सुधरे तो आने वाले दिनों में स्थिति बड़े सैन्य टकराव का रूप ले सकती है।
तालिबान का दावा-‘जवाबी कार्रवाई का पूरा अधिकार’, पाकिस्तान पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप

अफगान तालिबान के एक करीबी सूत्र ने पाकिस्तान के हालिया हवाई हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अफगानिस्तान इन हमलों से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन कर रहा है। अधिकारियों ने पाकिस्तान पर अफगान संप्रभुता और हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

सूत्र के मुताबिक, “पाकिस्तान ने अफगान हवाई सीमा का अतिक्रमण किया है। ऐसे में तालिबान को जवाबी कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है।” उन्होंने यह भी कहा कि उचित समय पर पलटवार किया जाएगा।

हमलों के बाद तालिबान के शीर्ष नेतृत्व ने आपात बैठकें बुलाई हैं। काबुल और कंधार में वरिष्ठ नेताओं के बीच स्थिति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है। तालिबान ने पाकिस्तान पर मौजूदा समझौतों और युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सऊदी अरब, कतर और तुर्किये जैसे मध्यस्थ देशों को भी घटनाक्रम की जानकारी दी जा रही है।

वहीं, पाकिस्तानी सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि सीमा पार की गई कार्रवाई आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाकर की गई थी। उनके अनुसार पक्तिका, पक्तिया, नंगरहार और खोस्त प्रांतों में सटीक हवाई हमले कर कथित आतंकवादी शिविरों को ध्वस्त किया गया।

रविवार तड़के किए गए इन हमलों में डूरंड लाइन के आसपास के कई ठिकानों को निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के संदिग्ध ठिकानों पर भी बमबारी की।

news desk

Share
Published by
news desk

Recent Posts

कुशीनगर तेजाब कांड से सहमा इलाका! घर में सो रही मां-बेटी पर तेजाब से किया था हमला, युवती की मौत से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक रूह कंपा देने वाला सामने आया है। रामकोला…

22 minutes ago

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को हाईकोर्ट से राहत, एक हफ्ते की अग्रिम जमानत मंजूर

हैदराबाद/गुवाहाटी। तेलंगाना हाई कोर्ट ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को बड़ी राहत देते…

30 minutes ago

जंग ने छीनी लखनऊ चिकनकारी की चमक, सूने करघे, बुझते चूल्हे और उम्मीद की आखिरी डोर !

लखनऊ। नवाबों के शहर की पहचान सिर्फ उसकी तहज़ीब, अदब और इमामबाड़ों से नहीं है,…

32 minutes ago

कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा, महाभियोग की कार्यवाही के बीच छोड़ा पद

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश Justice Yashwant Varma ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा भेज दिया है।…

57 minutes ago

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट अपडेट: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच Bitcoin $72,000 के पार, क्या अब आएगी बड़ी तेजी?

न्यूयॉर्क/मुंबई, 10 अप्रैल 2026: मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान के बीच जारी तनाव और स्ट्रेट ऑफ…

1 hour ago

केरल में बढ़े मतदान प्रतिशत ने बिगाड़ा समीकरण, कांग्रेस की बढ़ी उम्मीदें तो राजीव चंद्रशेखर के दावों ने चौकाया !

त्रिवेंद्रम, 10 अप्रैल 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 में इस बार वोटिंग ने नया जोश…

2 hours ago