Entertainment

सुरों से बचाई 3800 से ज़्यादा जिंदगियां: पलक मुच्छल बनीं ‘दिलों की मसीहा’, गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज हुआ नाम!

बॉलीवुड की मशहूर गायिका पलक मुच्छल सिर्फ अपनी मीठी आवाज से ही नहीं, बल्कि अपने बड़े दिल और अच्छे कामों से भी लाखों लोगों को प्रेरित कर रही हैं हाल ही में उन्हें एक ऐसी कामयाबी मिली है, जो उनकी गायकी से भी बड़ी है. उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड् में दर्ज किया गया है.

ये सम्मान उन्हें किसी सुपरहिट गाने के लिए नहीं, बल्कि 3,800 से ज्यादा गरीब बच्चों के दिल की सर्जरी के लिए फंड जुटाने के उनके अमेजिंग मिशन के लिए मिला है. इस शानदार कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए उन्हें लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (Limca Book of Records) में भी जगह मिली है.

संगीत बना जिंदगी बचाने का जरिया
पलक मुच्छल ने बहुत कम उम्र में ही ये ठान लिया था कि वो अपने संगीत को केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि दुसरो के जीवन को बदलने का माध्यम बनाएंगी. उन्होंने अपने भाई पलाश मुच्छल के साथ मिलकर ‘पलक पलाश चैरिटेबल फाउंडेशन’ की शुरुआत की. और वो अपने स्टेज शो और कॉन्सर्ट से होने वाली कमाई, अपनी बचत और दान की पैसो का इस्तेमाल उन जरूरतमंद बच्चों की हार्ट सर्जरी में करती हैं, जिनके परिवार इलाज का खर्च नहीं उठा सकते. पलक ने देश-विदेश में सैकड़ों कॉन्सर्ट किए, और उनके हर सुर ने किसी बच्चे के दिल को एक नई धड़कन दी.

सिर्फ बच्चों तक सीमित नहीं, समाज सेवा का बड़ा दायरा
पलक का समाज सेवा का दायरा केवल बच्चों की हार्ट सर्जरी तक सीमित नहीं रहा है. वो हमेशा समाज के अन्य वर्गों की मदद के लिए भी आगे रही हैं. उन्होंने कारगिल शहीदों के परिवारों की सहायता की है.गुजरात भूकंप पीड़ितों के लिए भी 10 लाख रुपये का डोनेशन दे चुकी हैं पलक.

पलक मुच्छल ने साबित किया कि कला और प्रसिद्धि का असली ऐम इंसानियत की सेवा में छिपा है. उनका कहना है कि जब कोई बच्चा सफल सर्जरी के बाद मुस्कुराता है, तो वही उनके लिए सबसे बड़ा अवार्ड होता है.

news desk

Recent Posts

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 51 की मौत; 341 आफ्टरशॉक्स से दहशत

इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में शनिवार सुबह आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी…

5 hours ago

JPSC-JSSC Protest: भूख हड़ताल से देवेंद्र नाथ महतो की हालत बिगड़ी, डॉक्टर बोले- फ्लूइड बंद होते ही गिर रहा BP

रांची।झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार…

5 hours ago

वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से मांगी माफी

Vande Mataram Row: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान…

5 hours ago

LPG Supply: अब नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत? सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, 21 कंपनियों को मिला 63,810 टन का टारगेट

नई दिल्ली। देश में रसोई गैस यानी LPG की सप्लाई को अंतरराष्ट्रीय संकट से बचाने…

7 hours ago

BWF World Championships 2026: 17 साल बाद भारत में बैडमिंटन का महासंग्राम, जानें पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग

BWF World Championships 2026: बैडमिंटन की दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट एक बार फिर भारत…

7 hours ago

Israel Election 2026: नेतन्याहू के सामने बड़ी चुनौती, गादी आइजेनकोट की पार्टी सर्वे में आगे; क्या बदल जाएगा सत्ता का समीकरण?

तेल अवीव। इजरायल में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू…

8 hours ago