Trending News

8 दिन की बैटरी और टाइटेनियम बॉडी के साथ Oura Ring 4 ने भारत में मारी एंट्री, फीचर्स उड़ा देंगे होश!

फिनलैंड की मशहूर हेल्थ-टेक कंपनी Oura ने इंडियन मार्किट में अपनी मोस्ट अवैटेड स्मार्ट रिंग, Oura Ring 4 को ऑफिशियली पर लॉन्च कर दिया है। प्रीमियम डिजाइन और एडवांस्ड सेंसिंग टेक्नोलॉजी से लैस ये रिंग सीधे तौर पर Samsung Galaxy Ring और Ultrahuman जैसे ब्रांड्स को टक्कर देने के लिए तैयार है।

Oura Ring 4 को पूरी तरह से टाइटेनियम से बनाया गया है, जो इसे बेहद हल्का और टिकाऊ बनाता है। कंपनी ने इसमें ‘स्मार्ट सेंसिंग’ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसमें 18 सिग्नल पाथवे वाले सेंसर लगे हैं। ये सेंसर आपकी उंगली के आकार और स्किन टोन के हिसाब से खुद को एडजस्ट कर लेते हैं ताकि डेटा पूरी तरह एक्यूरेट मिले।

सिर्फ नींद ही नहीं, बहुत कुछ


लॉन्च के साथ जारी “State of Sleep 2026” रिपोर्ट में Oura ने बताया कि भारतीय दुनिया में सबसे कम सोने वालों में से हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए, ये रिंग 50 से ज्यादा मैट्रिक्स ट्रैक करती है:

स्लीप ट्रैकिंग: गहरी नींद और REM साइकिल का एनालिसिस करेगा।

हार्ट रेट मॉनिटरिंग: दिन-रात दिल की धड़कन पर नज़र रखेगा।

स्ट्रेस लेवल: दिनभर के स्ट्रेस का रियल-टाइम डेटा बताएगा और खून में ऑक्सीजन और शरीर के टेम्परेचर में बदलाव की सभी इनफार्मेशन को भी बताएगा।

बैटरी और वॉटर रेजिस्टेंस


Oura Ring 4 को एक बार चार्ज करने पर यह रिंग 8 दिन तक का बैकअप देती है। साथ ही, ये 100 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंट है, जिसका मतलब है कि आप इसे पहनकर बेझिझक स्विमिंग या शॉवर ले सकते हैं।

प्राइस और एक्सेसिबिलिटी


भारत में इसे दो प्राइस कैटेगरी में लौंच किया गया है। सिल्वर और ब्लैक वेरिएंट रिंग्स आपको 28,900 रुपए में मिल जाएँगे और प्रीमियम फिनिश वाले रिंग्स (गोल्ड, रोज़ गोल्ड, स्टील्थ, ब्रश सिल्वर) 39,900 रुपए में, इन सभी फीचर्स और डेटा का पूरा एक्सेस पाने के लिए कस्टमर्स को 599 रुपए पर मंथ की मेंबरशिप लेनी होगी।

कहाँ से खरीदें?


आज यानी 18 मार्च से ये रिंग Amazon और देश भर के 100 से ज्यादा Croma स्टोर्स पर बिक्री के लिए अवेलेबल है। यह 12 अलग-अलग साइज़ में आती है, ताकि हर किसी को सही फिटिंग मिल सके।

news desk

Recent Posts

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

14 hours ago

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

15 hours ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

17 hours ago

Israel Politics: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! गादी आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, क्या इजरायल में बदलेगी सरकार?

इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…

18 hours ago

AQI 400 के करीब, दिल्ली की हवा बनी जहर! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा प्रदूषण पर जवाब

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…

18 hours ago

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

19 hours ago