Trending News

लॉन्च से पहले Oppo Find X9s Pro के फीचर्स हुए लीक, जानकर उड़ जाएंगे होश!

ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पोजीशन को स्ट्रॉन्गहोल्ड के लिए Oppo एक बार फिर पूरी तरह तैयार है। लंबे समय से टेक गलियारों में चर्चा का विषय बने Oppo Find X9s Pro के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से ऐन पहले लीक हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये डिवाइस न केवल फोटोग्राफी के शौकीनों की पहली पसंद बनेगा, बल्कि इसकी पावरफुल बैटरी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े टेक जायंट्स की छुट्टी कर सकती है।

फोटोग्राफी के लिए गेम-चेंजर


इस स्मार्टफोन का सबसे बड़ा ‘सेलिंग पॉइंट’ इसका कैमरा सेटअप है। लीक्स खबरों के मुताबिक, Oppo Find X9s Pro में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा रहा है, जो सैमसंग के लेटेस्ट सेंसर से लैस होगा। खास बात यह है कि इसमें 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिलने की उम्मीद है, जो हाई-रेजोल्यूशन ज़ूमिंग को एक नए लेवल पर ले जाएगा।

वहीं, सेल्फी लवर्स के लिए फ्रंट में 50MP का प्रीमियम कैमरा दिया गया है, जो क्रिस्टल क्लियर वीडियो कॉलिंग और पोर्ट्रेट्स सुनिश्चित करेगा।

बैकअप की टेंशन खत्म


आमतौर पर प्रीमियम फ्लैगशिप फोन्स में बैटरी लाइफ एक बड़ी चुनौती रहती है, लेकिन ओप्पो ने 7025mAh की मैसिव बैटरी देकर बाजी मार ली है।

यह पहली बार है जब किसी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप में इतनी बड़ी कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा रही है। स्पीड का ख्याल रखते हुए कंपनी इसमें 80W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दे रही है।

छोटा पैकेट, बड़ा धमाका


Oppo Find X9s Pro को एक ‘कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप’ के तौर पर डिजाइन किया गया है। इसमें 6.32 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ सुपर-स्मूथ विजुअल एक्सपीरियंस देगा।

फोन के अंदर मीडियाटेक का सबसे पावरफुल Dimensity 9500 चिपसेट लगा है, जो भारी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल कर सकता है। यूजर्स को इसमें 16GB रैम और 1TB तक की विशाल स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है।

कब होगा लांच?


टेक एक्सपर्ट्स और लीक्स का दावा है कि Oppo इस धांसू स्मार्टफोन को 21 अप्रैल 2026 तक ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत को लेकर चुप्पी साध रखी है, लेकिन स्पेसिफिकेशन को देखते हुए यह साफ़ है कि यह एक प्रीमियम अल्ट्रा-फ्लैगशिप डिवाइस होने वाला है।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Sooryavanshi: न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बेंच पर बैठेंगे वैभव सूर्यवंशी? श्रेयस अय्यर के बयान से बढ़ी निराशा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चर्चा बटोरने वाले 15 वर्षीय वैभव…

7 minutes ago

आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में धांधली का आरोप: सुप्रीम कोर्ट सख्त, 25 अक्टूबर तक उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट पर लगाई रोक

आंध्र प्रदेश के शहरी निकाय चुनाव में चुनावी मैदान जंग का मैदान बन चुका है।…

24 minutes ago

सौरभ दास-आशुतोष रांका पर दिल्ली हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पूछा- आप जेन-जी नहीं हैं

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरभ दास और…

42 minutes ago

Reliance Jio Platforms IPO: खुलते ही मची लूट, 1 घंटे में 83% सब्सक्राइब; QIB ने बनाया रिकॉर्ड

शेयर बाजार की घंटी बजते ही 21 अक्टूबर की सुबह एक ऐसा तूफान आया जिसने…

2 hours ago

IND vs NZ 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत कल, जानें मैच का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और स्क्वाड

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज…

2 hours ago