Entertainment

‘सिर्फ कुर्सी पर बैठकर हंसने वाली नहीं हूं, मैं एक एक्टर भी हूं’, अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द

‘द कपिल शर्मा शो’ की लाफ्टर क्वीन और मशहूर अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर एक भावुक मोड़ पर हैं। 100 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शोज में काम कर चुकीं अर्चना ने हालिया इंटरव्यूज में ये बताया कि एक कॉमेडी शो ने जहाँ उन्हें बेतहाशा शोहरत दी, वहीं उनके एक्टिंग करियर को ‘ठप’ कर दिया है।

“मेकर्स को यकीन नहीं कि मैं एक्टिंग कर सकती हूं”


अर्चना पूरन सिंह का कहना है कि आज के फिल्म मेकर्स इस बात को मानने को तैयार ही नहीं हैं कि वो एक एक्ट्रेस भी हैं। उन्होंने निराशा जताते हुए कहा, “मैं कितनी भी कोशिश कर लूं, फिल्ममेकर्स को यकीन नहीं दिला पा रही हूं।

उन्हें अब भी लगता है कि मैं कोई ऐसी इंसान हूं जो बस कुर्सी पर बैठकर हंसती रहती है।” अर्चना के मुताबिक, उनकी ‘जज’ वाली छवि इतनी हावी हो गई है कि उनकी एक्टिंग वाला टैलेंट कहीं पीछे छूट गई है।

कपिल शर्मा शो के कारण छोड़ीं फिल्में


अर्चना ने बताया कि बीते सालों में ‘द कपिल शर्मा शो’ के बिजी शेड्यूल के कारण उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट्स और अंतरराष्ट्रीय शूटिंग ऑफर्स ठुकराने पड़े। उन्होंने बताया, “एक बार मुझे स्कॉटलैंड में 25 दिनों की शूटिंग के लिए कॉल आया था, लेकिन शो की वजह से मैं नहीं जा पाई।” बार-बार मना करने के कारण फिल्म प्रोड्यूसर्स ने धीरे-धीरे उन्हें अप्रोच करना ही बंद कर दिया।

हालांकि अर्चना यूट्यूब और सोशल मीडिया के जरिए सालाना लाखों की कमाई कर रही हैं और आर्थिक रूप से बेहद संपन्न हैं, लेकिन वह ‘क्रिएटिव सेटिस्फेक्शन’ की कमी महसूस कर रही हैं। उन्हें मलाल है कि इंडस्ट्री ने उन्हें ‘टाइपकास्ट’ कर दिया है।

OTT से जगी नई उम्मीद


अब जब कपिल शर्मा का शो नेटफ्लिक्स पर शिफ्ट हो चुका है, तो अर्चना को अपने करियर के दूसरे पड़ाव की उम्मीद जगी है। ओटीटी पर शो के सीजन-दर-सीजन शूट होने के कारण अब उनके पास फिल्मों और वेब सीरीज के लिए वक्त है। हाल ही में वो राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आई हैं और जल्द ही केके मेनन के साथ वेब सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ में भी दिखाई देंगी।

अर्चना को उम्मीद है कि ये नए प्रोजेक्ट्स फिल्म वर्ल्ड का उनके प्रति नजरिया बदलेंगे और उन्हें फिर से उन्हें वही भूमिकाएं मिलेंगी, जिनके लिए वे जानी जाती रही हैं।

news desk

Recent Posts

लाल सागर में 14 भारतीयों से भरी नाव पर हमले का दावा, सऊदी अरब पर हूतियों ने लगाए आरोप

लाल सागर में 14 भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यमन…

14 minutes ago

संजू का तूफ़ान, अय्यर की समझदारी और नमन का ‘रौद्र रूप’; भारत ने 226 रन चेज़ कर न्यूजीलैंड को चटाया धूल

क्या आपने कभी सोचा था कि जिस स्कोर को देखकर किसी भी मजबूत से मजबूत…

21 minutes ago

₹30 लाख जमा कीजिए और हर 3 महीने पाइए ₹61,500 की गारंटीड आय; जानिए SCSS का पूरा कैलकुलेशन

क्या आपने कभी सोचा है कि रिटायरमेंट के बाद जब आपकी हर महीने आने वाली…

43 minutes ago

‘फर्जी मुकदमे सच्चाई को कैद नहीं कर सकते’, आजम खान के समर्थन में अखिलेश का बड़ा बयान

रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर में आजम खान के समर्थन…

2 hours ago

हवाई यात्रा हुई सुपर-कॉस्टली! फेस्टिव सीजन के बीच टिकटों के बेकाबू दामों ने उड़ाए होश

दिवाली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के नज़दीक आते ही हवाई जहाज़ के टिकटों के…

2 hours ago

नेतन्याहू हारे तो क्या बदलेगी ईरान और फिलिस्तीन पर इजराइल की नीति? मिडिल ईस्ट की नजर चुनाव पर

इजराइल में 27 अक्टूबर 2026 को होने वाले चुनाव में बेंजामिन नेतन्याहू के सामने पूर्व…

2 hours ago