Trending News

एक तस्वीर, कई संकेत! कांग्रेस में थरूर की भूमिका अब भी मजबूत

बीते कुछ दिनों से कांग्रेस और शशि थरूर के रिश्तों को लेकर राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चाएं चल रही हैं।दरअसल, कई मौकों पर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के बयान पार्टी लाइन से अलग नजर आए हैं।

उनके कुछ बयानों को लेकर यह धारणा बनी कि वे कांग्रेस के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज की सराहना करते दिखते हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी भी थरूर को लेकर अक्सर सकारात्मक रुख अपनाती रही है।

इतना ही नहीं, शशि थरूर का कांग्रेस की कई अहम बैठकों से दूर रहना भी इन अटकलों को हवा देता रहा। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर सामने आई एक तस्वीर ने पूरे घटनाक्रम की तस्वीर ही बदल दी है।

सवाल उठ रहा है कि आखिर वह कौन-सी तस्वीर है, जिसने यह संकेत दे दिया कि कांग्रेस में अब सब कुछ ठीक है और शशि थरूर पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। दरअसल, नाराज़गी की खबरों के बीच गुरुवार को शशि थरूर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है।

वायरल तस्वीर से साफ संकेत मिल रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व और शशि थरूर के बीच सब कुछ सामान्य है और पार्टी के भीतर चल रही अटकलों पर विराम लगता दिख रहा है। तस्वीर ने यह संदेश भी दिया है कि शशि थरूर कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े हैं।

वायरल तस्वीर के बाद थरूर ने कहा, “मेरी पार्टी के 2 नेताओं, नेता प्रतिपक्ष (राहुल गांधी) और कांग्रेस अध्यक्ष (खरगे) के साथ हमारी बातचीत हुई। हमारी बहुत अच्छी, रचनात्मक, सकारात्मक बातचीत हुई। अब सब ठीक है और हम सब एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं. मैं और क्या कह सकता हूं? मैंने हमेशा पार्टी के लिए प्रचार किया है, मैंने कहां प्रचार नहीं किया है?”अगले कुछ महीनों में केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार की भूमिका के सवाल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि वे पहले भी पार्टी के लिए प्रचार करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर चल रही अटकलों पर थरूर ने स्पष्ट रूप से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा उनके लिए कभी रहा ही नहीं। केरल के मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी तरह की बातचीत होने के सवाल पर थरूर ने कहा,
“नहीं, इस बारे में कभी कोई चर्चा नहीं हुई। मुझे किसी भी पद के लिए उम्मीदवार बनने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं पहले से सांसद हूं और तिरुवनंतपुरम के मेरे मतदाताओं ने मुझ पर भरोसा जताया है। संसद में उनके हितों का प्रतिनिधित्व करना ही मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

उन्होंने दोहराया कि वे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं और सांसद के रूप में अपनी भूमिका पर ही केंद्रित हैं।

कुल मिलाकर, बीते कुछ दिनों से चली आ रही अटकलों पर शशि थरूर ने खुद सामने आकर विराम लगा दिया है और यह स्पष्ट कर दिया है कि वे कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े हैं।

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

1 hour ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

2 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

2 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

3 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

3 hours ago