Trending News

महंगाई या डर? डॉलर की कमजोरी और US-Iran तनाव के बीच सोना-चांदी ऑल-टाइम हाई पर

नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में गुरूवार को जबरदस्त उछाल देखने को मिला। मजबूत रिटेल डिमांड, डॉलर की कमजोरी और बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों ने एक बार फिर सुरक्षित निवेश का रुख किया, जिससे कीमती धातुओं के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।

MCX पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना करीब ₹14,850 यानी लगभग 9% उछलकर ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी ₹23,100 से ज्यादा यानी 6% की तेजी के साथ ₹4,08,487 प्रति किलो के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतें 5,600 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के करीब पहुंचती दिखीं, जबकि चांदी 120 डॉलर के स्तर के पास कारोबार करती नजर आई।

फेड का फैसला और बढ़ा भू-राजनीतिक तनाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने 28 जनवरी को ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया और फेड फंड रेट को 3.5% से 3.75% के दायरे में बनाए रखा। हालांकि, बाजार पहले से ही इस फैसले को डिस्काउंट कर चुका था, इसलिए इसका सोने की कीमतों पर खास असर नहीं दिखा। निवेशकों की नजर अब इस साल संभावित दो रेट कट्स पर टिकी हुई है।

इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने भी बाजार की चिंता बढ़ा दी है। ईरान की चेतावनी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कड़े बयान के बाद जियोपॉलिटिकल रिस्क और बढ़ गया है, जिससे सोना-चांदी और मजबूत हुई।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल ट्रेंड फिलहाल पूरी तरह पॉजिटिव है और MCX पर सोने का रुख मजबूत बना रह सकता है।

डिस्क्लेमर: किसी भी निवेश से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें।

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

23 minutes ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

1 hour ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

1 hour ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

2 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

2 hours ago