Trending News

किस आधार पर गीतांजलि अंगमों ने SC में दी सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को चुनौती? राष्ट्रपति को लिखा भावुक पत्र.

गीतांजलि अंगमों ने अपने पति सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है. गीतांजलि अपने पति की गिरफ्तारी को लेकर चिंतिंत हैं. गीतांजिल ने सुप्रीम कोर्ट में हैबियस कॉर्पस दायर किया है. उन्होने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की. सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर करने के अलावा गीताजंलि ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी गुहार लगाई हैं कि उनके पति को बिना शर्त रिहा किया जाए. गीताांजलि ने राष्ट्रपति को लिखे भावुक पत्र में आरोप लगाया है कि पिछले चार साल से उनके पति को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है और गलत तरीके से बदनाम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि उन्हें तक यह नहीं मालूम कि उनके पति किस हालात में हैं.

राष्ट्रपति के नाम लिखा खत?

गीताांजलि ने पत्र में लिखा है कि ‘वांगचुक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने देश और समाज की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. वह लद्दाख की धरती को बचाने और उसकी रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहे. ऐसे सच्चे देशभक्त को जेल में रखना न सिर्फ अन्याय है बल्कि राष्ट्र के लिए भी दुखद है’. उन्होंने राष्ट्रपति से अपील की कि वह हस्तक्षेप कर उनके पति को तुरंत रिहा कराएं. अब नजरें इस बात पर टिकी हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर क्या फैसला सुनाता है और राष्ट्रपति भवन की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है.

लेह हिंसा के बाद सोमन वांगचुक NSA के तहत हुए थे गिरफ्तार लद्दाख में अपने अधिकारों की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन हिंसक हो गया था. लेह एपेक्स बॉडी (LAB) द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हुई. इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 90 से अधिक लोग घायल हो गए. लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन जारी है. प्रदर्शनकारियों की इसी मांग के बीच स्थिति बिगड़ गई और माहौल हिंसक हो गया. जिसके बाद 26 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत वांगचुक को गिरफ्तार कर लिया गया.

news desk

Recent Posts

क्या आपकी रोज़ की चाय और कॉफी दिमाग को भी रखती है फिट ? 43 साल की स्टडी में मिले अहम संकेत

नई दिल्ली: क्या आपकी रोज़ की कॉफी या चाय सिर्फ नींद भगाने के काम आती…

2 hours ago

बेटी की शादी से पहले दामाद को लेकर फुर्र होने वाली सास का अब जीजा पर आया दिल… फिर कर बैठी ये कांड !

लखनऊ। अलीगढ़ का एक मामला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ…

12 hours ago

किम जोंग उन की बेटी बनेगी उत्तर कोरिया की अगली नेता? खुफिया एजेंसी के दावे से दुनिया में चर्चा तेज

उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…

14 hours ago

Lamborghini हादसे में तम्बाकू किंग के बेटे को कोर्ट से मिली जमानत, ड्राइवर बोला — “साहब को मिर्गी का दौरा पड़ा”

कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…

15 hours ago

53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज सेमीफाइनल में

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…

16 hours ago

उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी के गंभीर आरोप, कहा- “बिना बताए निकलवाया गया गर्भाशय”, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…

18 hours ago