Trending News

प्रपोज डे पर युवती के पास पहुंचा युवक, बोला “बाबू-सोना”… फिर जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया

वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन यानी ‘प्रपोज डे’ पर अलीगढ़ के सासनीगेट इलाके में एक मनचले को फिल्मी स्टाइल में प्रपोज करना भारी पड़ गया। एक 17 साल की लड़की ने न केवल लड़के की सरेआम चप्पल से धुनाई की, बल्कि उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया। आरोपी युवक पिछले कई दिनों से लड़की का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था।

‘बाबू-सोना’ कहना पड़ा भारी
घटना सासनीगेट थाना क्षेत्र के जयगंज डाकखाने के पास की है। जानकारी के अनुसार, लड़की खाईडोरा स्थित एक कारखाने में काम करती है। आरोपी इमरान, जो भुजपुरा का रहने वाला है, पिछले एक हफ्ते से लगातार युवती का पीछा कर रहा था। रविवार को जब युवती काम पर जा रही थी, तब इमरान ने उसे रोका और “बाबू-सोना” कहकर प्रपोज करने की कोशिश की।

खामोश रहने के बजाय युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जैसे ही आरोपी ने उसे जबरन रोकने का प्रयास किया, युवती ने अपनी चप्पल निकाली और बीच सड़क पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी। हंगामा देख आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए और आरोपी इमरान की जमकर धुनाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, आरोपी बार-बार “दीदी गलती हो गई” कहकर माफी मांगता रहा, लेकिन भीड़ ने उसे नहीं छोड़ा।

पुलिस की कार्रवाई
सूचना मिलते ही सासनीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान हालत में आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मेयर सहित कई हिंदूवादी नेता थाने पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवती के परिजनों की शिकायत पर छेड़खानी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

news desk

Recent Posts

सुलग उठा फ्रांस: शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों छात्र, पेरिस से लेकर पूरे देश में उबाल

क्या फ्रांस की शिक्षा व्यवस्था संकट में है? यह सवाल आज देशभर में गूंज रहा…

4 hours ago

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- ‘300 सांसद मिलने आए हैं, फिर भी हमें रोका गया’, ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों…

5 hours ago

‘एक कचौड़ी दो समोसा, स्काउट ओपी का क्या भरोसा!’ लव गिल के लिए यूट्यूबर का यू-टर्न देख भड़के फैंस

भारत के सबसे बड़े और लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में ड्रामे का सिलसिला…

6 hours ago

SIR विवाद: फॉर्म-6 पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद घिरे ज्ञानेश कुमार, विपक्ष की इस्तीफा मुहिम कितनी असरदार?

SIR विवाद के बीच फॉर्म-6 में बदलाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी ने चुनाव…

6 hours ago

Vivo V80 और 10,000mAh बैटरी वाला S2 FE आज होंगे लॉन्च, जानें क्या है इनकी कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन मार्केट में अक्टूबर की शुरुआत नए और धमाकेदार लॉन्च के साथ बेहद दिलचस्प हो…

7 hours ago

UP Election 2027: आकाश आनंद की BSP में वापसी सिर्फ माफी का नतीजा? 2027 से पहले मायावती की बड़ी रणनीति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी में आकाश आनंद की…

7 hours ago