Trending News

शामली में एनकाउंटर में मारा गया संजीव जीवा गैंग का कुख्यात बदमाश फैसल, एक लाख का था इनामी… जवाबी फायरिंग में सिपाही घायल

उत्तर प्रदेश के शामली के झिंझाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में संजीव जीवा गैंग का शूटर मारा गया. यह एनकाउंटर भोगीमजरा के जंगल में हुआ, जहां झिंझाना थाना पुलिस और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की. मारे गए बदमाश की पहचान मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी फैसल के रूप में हुई है, जिस पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे कई संगीन मामले दर्ज थे. उस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था.

जवाबी फायरिंग में मारा गया बदमाश

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब आठ बजे कुछ बदमाश वेदखेड़ी मार्ग पर लूटपाट कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने वेदखेड़ी निवासी जीतराम से नकदी, मोबाइल और बाइक छीन ली.

सूचना मिलने पर पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में बदमाश फैसल गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मुठभेड़ के दौरान एसओजी के एक सिपाही को भी गोली लगी है, जिससे वे घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दो बाइक समेत कई पिस्टल और कारतूस बरामद

पुलिस ने बताया घटनास्थल से दो बाइक, दो पिस्टल, कई कारतूस और खोखे बरामद हुए हैं. झिंझाना थाना प्रभारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान फरार बदमाश की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है.

एनकाउंटर के बाद इलाके में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी

मुठभेड़ की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल सिपाही से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि मारा गया बदमाश जीवा गैंग का सक्रिय सदस्य था, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था.एनकाउंटर के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है.

news desk

Recent Posts

मायके से आई वो पोटली, जिसे खोलते ही नम हो जाती हैं बेटियों की आंखें! मगध की सावन पुरिया में छिपा है अपनों का प्यार

गया: मगध क्षेत्र में सावन का महीना केवल भगवान शिव की भक्ति और हरियाली से…

3 hours ago

40 दिन तक बिना नहाए रहते हैं पुरुष, फिर धरते हैं महिलाओं का रूप… राजस्थान की गवरी परंपरा क्यों है इतनी अनोखी?

उदयपुर: राजस्थान के मेवाड़ अंचल में भील आदिवासी समुदाय की गवरी लोकनाट्य परंपरा अपनी अनूठी…

3 hours ago

ट्रंप के ‘Economic D-Day’ पर ईरान का पलटवार, अराघची बोले- अमेरिका अपने संकट से ध्यान भटका रहा

अमेरिका और ईरान के बीच आर्थिक टकराव अब और तेज होता दिखाई दे रहा है।…

3 hours ago

टेलीफोन की लंबी कतारों से डिजिटल इंडिया तक: राजीव गांधी ने कैसे बदली भारत की तकनीकी तस्वीर?

कल्पना कीजिए उस दौर की, जब भारत में कंप्यूटर आम लोगों के लिए किसी अजूबे…

6 hours ago

कांग्रेस नेता व 1984 दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में तोड़ा दम

1984 के सिख विरोधी दंगे के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस के…

6 hours ago