Trending News

दूसरे चरण की वोटिंग के बीच नीतीश पहुंचे ललन सिंह के घर! सीक्रेट मीटिंग ने बढ़ाई सियासी गर्मी !

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच मंगलवार सुबह एक दिलचस्प सियासी हलचल देखी गई. मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार अचानक जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह के पटना स्थित आवास पहुंच गए. सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में करीब एक घंटे तक अहम बातचीत हुई, जिसने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

बंद कमरे की मीटिंग में क्या चला?

दूसरे चरण की वोटिंग जारी थी, और ऐसे वक्त पर नीतीश कुमार का ललन सिंह से मिलना कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. पार्टी सूत्र बताते हैं कि दोनों नेताओं ने पहले चरण की वोटिंग के बाद बने सियासी समीकरणों और आगामी रणनीति पर चर्चा की. अंदेशा है कि बातचीत में सीएम फेस को लेकर एनडीए के भीतर चल रही कंफ्यूजन, अमित शाह के पुराने बयान और राजनाथ सिंह के ताज़ा बयान पर भी गहन चर्चा हुई.

पहले चरण के बाद BJP के बदले तेवर


पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को हुई थी और अब 14 नवंबर को मतगणना होनी है. इसी बीच बीजेपी ने यह साफ कर दिया कि चुनाव के बाद भी नीतीश कुमार ही एनडीए के मुख्यमंत्री होंगे. माना जा रहा है कि पहले चरण में बंपर वोटिंग के बाद भाजपा नीतीश को CM चेहरा बताकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश कर रही है.

अमित शाह और ललन सिंह के बयान से मची थी हलचल

दरअसल, कुछ हफ्ते पहले गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि “अभी हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन नतीजों के बाद विधायक दल तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा.” बाद में ललन सिंह ने भी इस बात का सपोर्ट किया था और कहा था सीएम फेस चुनाव के बाद ही बताया जायेगा . इस बयान के बाद सियासी गलियारों में अफवाहों का दौर तेज हो गया था. हालांकि, पहले चरण के बम्पर वोटिंग के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ किया कि चुनाव के बाद भी नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे.

अब ऐसे में दूसरे चरण की वोटिंग के बीच नीतीश और ललन की मुलाकात ने यह संकेत दे दिया है कि जेडीयू अब पूरी तरह एक्टिव मोड में है, और पार्टी चुनावी रणनीति को लेकर कोई चूक नहीं करना चाहती.

news desk

Recent Posts

Lucknow Fire News: लखनऊ के चिनहट में हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, आस-पास के घर खाली कराए गए, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से रविवार (28 जून) सुबह एक बड़ी और डराने…

12 minutes ago

‘वेलकम टू द जंगल’ की एंट्री के बीच भी नहीं थमी ‘कॉकटेल 2’ की रफ्तार, 9वें दिन दुनियाभर में छाप दिए इतने करोड़

नई दिल्ली: सिनेमाघरों में नई फिल्मों की दस्तक के बीच शाहिद कपूर, कृति सेनन और…

18 minutes ago

‘बलूचिस्तान की शेरनी’ को उम्रकैद! लापता लोगों की आवाज उठाने वाली महरंग बलोच पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन, उठे गंभीर सवाल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत से सामने आए एक बड़े घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर…

21 minutes ago

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल? निर्मला सीतारमण को शिक्षा मंत्रालय मिलने की चर्चा, यूपी-पंजाब समीकरण पर भी नजर

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में संभावित फेरबदल को लेकर राजनीतिक गलियारों में…

25 minutes ago

केतन हत्याकांड में नया खुलासा! चेतन की बाइक जब्त, सिया के साथ क्रिकेट मैच वाला वीडियो आया सामने

पुणे: लोनावला के लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच के बीच पुलिस कार्रवाई…

32 minutes ago

Chanakya Niti: स्त्री के ये 4 गुण परिवार में लाते हैं सुख-समृद्धि, घर को बना सकते हैं खुशहाल

नई दिल्ली: आचार्य चाणक्य की नीतियों को जीवन, परिवार और सामाजिक संतुलन से जोड़कर देखा…

36 minutes ago