वेडिंग के बाद रश्मिका-विजय का दिल जीतने वाला ऐलान
शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा सिर्फ अपनी वेडिंग तस्वीरों की वजह से नहीं, बल्कि अपने काम की वजह से भी चर्चा में हैं। नए-नवेले इस जोड़े ने जश्न के बीच समाज सेवा की ऐसी पहल की है, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।
उदयपुर में पारंपरिक अंदाज में शादी रचाने के बाद दोनों तेलंगाना पहुंचे। यहां विजय अपने पैतृक इलाके नागरकुरनूल जिले के अचमपेट डिवीजन स्थित गांव गए। गांव वालों से मुलाकात के दौरान विजय ने एक बड़ी घोषणा की, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग खुश हो गए।
अपने एनजीओ Deverakonda Charitable Trust के जरिए विजय ने इलाके के 44 सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया है। यह स्कॉलरशिप खासतौर पर कक्षा 9 और 10 के उन छात्रों के लिए होगी, जो बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस पहल का मकसद यह है कि पैसों की कमी की वजह से किसी बच्चे की पढ़ाई न रुके।
सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में विजय गांव के लोगों से तेलुगु में बात करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने शहर और यहां के बच्चों से जुड़े रहना चाहते हैं। विजय ने यह भी भरोसा दिलाया कि स्कॉलरशिप का फायदा सीधे जरूरतमंद छात्रों को मिलेगा। साथ ही उन्होंने गांव में समय-समय पर आते रहने और लोगों से जुड़े रहने का वादा भी किया।
वहीं रश्मिका भी इस पहल में पूरी तरह साथ नजर आईं। शादी के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को खास बनाने के साथ-साथ समाज के लिए कुछ अच्छा करने का फैसला भी किया है।26 फरवरी को दोनों ने उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों से शादी की थी। इसके बाद कपल ने तिरुपति बालाजी मंदिर में भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शादी की खुशियां मनाते हुए दोनों ने कई जगह मिठाइयां भी बांटीं।
2 मार्च को रश्मिका ने तेलंगाना के थुम्मानपेटा में विजय के घर पर गृह प्रवेश की रस्म निभाई। यहां परिवार के बीच पूजा-पाठ भी हुआ। कुल मिलाकर, यह जोड़ी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी दिल जीतती नजर आ रही है। शादी के तुरंत बाद 44 सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए की गई यह घोषणा एक अच्छी और सराहनीय पहल मानी जा रही है।
अमेरिका-इजरायल के साथ जारी तनाव के बीच ईरान से एक बड़ी खबर सामने आई है।…
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। भारतीय टीम…
नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में चल रहे बड़े संकट के बीच अब भारत की राजनीति…
नई दिल्ली। अमेरिका और इजराइल के ईरान पर संयुक्त हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में…
Iran और Israel के बीच जारी संघर्ष तथा अमेरिका के हमलों के बाद क्षेत्र में…
Iran और Israel के बीच जारी संघर्ष के बीच भारत की राजनीति में भी हलचल…