वर्ल्ड

नेपाल में Gen-Z की क्रांति के बाद अब चुनावी रण, 5 मार्च को तय होगा नया सत्ता समीकरण

काठमांडू: नेपाल की राजनीति एक बार फिर इतिहास के मोड़ पर खड़ी है। सितंबर 2025 में हुए युवाओं के नेतृत्व वाले ‘जेन-जी आंदोलन’ ने जिस तरह देश की सियासत को हिलाकर रख दिया, उसका असर अब सीधे चुनावी मैदान में दिखने जा रहा है। भ्रष्टाचार, सोशल मीडिया पर पाबंदियों और सरकार की जवाबदेही को लेकर भड़के इस आंदोलन ने तत्कालीन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया। हिंसक प्रदर्शनों में 77 लोगों की जान गई, संसद और सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचा और हालात इतने बिगड़े कि अंततः अंतरिम सरकार का गठन करना पड़ा।

अब राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा के लिए आम चुनाव का ऐलान कर दिया है। नेपाल में 5 मार्च 2026 को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 7 मार्च को आने की उम्मीद है। यह चुनाव इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि पहली बार बड़ी संख्या में युवा वोटर और नए चेहरे पुरानी राजनीतिक पार्टियों को सीधी चुनौती दे रहे हैं।

चुनावी मुकाबले में चार बड़े चेहरे प्रधानमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा काठमांडू के पूर्व मेयर बालेन शाह की है, जिन्होंने मेयर पद छोड़कर राष्ट्रिय स्वतंत्र पार्टी (RSP) जॉइन की और झापा-5 सीट से केपी शर्मा ओली के खिलाफ ताल ठोक दी है। उनके चुनावी दौरों में उमड़ रही युवा भीड़ जेन-जी लहर की ताकत दिखा रही है। वहीं नेपाली कांग्रेस से गगन थापा, UML से केपी शर्मा ओली और माओवादी केंद्र से प्रचंड भी मैदान में हैं।

275 सीटों वाली संसद में बहुमत का आंकड़ा 138 है, लेकिन मौजूदा हालात में किसी एक पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलना मुश्किल माना जा रहा है। 10 लाख से ज्यादा नए वोटरों की एंट्री और युवाओं की बढ़ती भागीदारी ने इस चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। अब देखना है कि जेन-जी का गुस्सा और उम्मीदें बैलेट बॉक्स में क्या रंग दिखाती हैं।

news desk

Recent Posts

कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान ? पहले पढ़ लें ये खबर वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…

4 hours ago

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड में नए खुलासे: CCTV कुछ और बता रहा, परिवार कुछ और—आखिर कार चला कौन रहा था?

कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…

6 hours ago

स्टेज पर गरजीं ‘गुलाबी क्वीन’! बदतमीजी देख जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका दिल्ली कॉन्सर्ट, कहा- “सेफ्टी पहले, गाना…

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…

7 hours ago

संसद में राहुल गांधी ने बताया-इंडिया गठबंधन होती तो ट्रंप को कैसे देती मुंह तोड़ जवाब

नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…

7 hours ago

टी20 वर्ल्ड कप : मैच टाई… फिर सुपर ओवर… फिर दूसरा सुपर ओवर ! और आखिर में किस्मत से हारा अफगानिस्तान

कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…

8 hours ago

अब विदेशी AI पर निर्भरता कम होगी: Sarvam Vision और Bulbul v3 के साथ ‘Sovereign AI’ की दिशा में भारत की बड़ी छलांग

भारतीय स्टार्टअप्स अब सिर्फ ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें लीड भी…

8 hours ago