Trending News

न उद्योगपति, न फिल्म स्टार के घर की शादी, फिर भी हो गई देश भर में वायरल! राहुल गांधी से क्या है कनेक्सन?

राजनीति की भागदौड़ और संसद की गहमागहमी से ब्रेक लेकर अपोजिशन के लीडर राहुल गांधी आज एक अलग ही अंदाज़ में नज़र आए। मौका था सोनीपत के मदीना गांव में एक किसान की बेटी की शादी का, जहाँ राहुल गांधी ने ‘प्रोटोकॉल’ की दीवारें गिराकर सीधे देसी ठाठ का लुत्फ उठाया।

‘धान’ से ‘कन्यादान’ तक का सफर
ये कहानी सिर्फ एक शादी की नहीं, बल्कि एक पुराने वादे की है। जुलाई 2023 में जब राहुल गांधी ने मदीना गांव के खेतों में संजय मलिक के साथ कीचड़ में उतरकर धान की रोपाई की थी, तब उन्होंने एक वादा किया था “हमेशा साथ रहने का।” आज जब संजय की बेटी की शादी हुई, तो राहुल ने अपना वादा निभाया और आशीर्वाद देने खुद उसके घर पहुँच गए।

पगड़ी, दरी और चूरमा
राहुल गांधी का स्वागत किसी नेता की तरह नहीं, बल्कि घर के बड़े बेटे की तरह हुआ:

सुबह 10:45 बजे जब वे गांव पहुँचे, तो युवाओं ने देसी अंदाज़ में “राहुल भाई, राम-राम” कहकर उनका वेलकम किया। संजय की पत्नी के हाथ का बना ‘देसी घी का चूरमा’ और ताज़ा दूध राहुल के मेन्यू में टॉप पर रहा। उन्होंने बड़े चाव से इसका स्वाद लिया और घर के खाने की जमकर तारीफ की।

सोफे और लग्जरी को छोड़कर राहुल सीधे जमीन पर बिछी दरियों पर ग्रामीणों के बीच बैठ गए। बुजुर्गों ने उन्हें सफेद खादर की शानदार पगड़ी पहनाई।

“यकीन नहीं था कि वो आएंगे”
किसान संजय मलिक और उनका परिवार राहुल को अपने बीच पाकर भावुक हो गया। राहुल ने सिर्फ आशीर्वाद ही नहीं दिया, बल्कि दुल्हन तनु को खास गिफ्ट्स भी भेंट किए। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं के साथ बैठकर हरियाणवी लोक गीतों और खेती-बाड़ी की चुनौतियों पर भी ‘चिल’ अंदाज़ में गपशप की।

भारी सुरक्षा और सीआईडी के साये के बावजूद, राहुल गांधी का ये ‘ह्यूमन टच’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। करीब आधे घंटे तक गांव की गलियों में वक्त बिताकर वे वापस दिल्ली रवाना हो गए।

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

30 minutes ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

1 hour ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

1 hour ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

2 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

2 hours ago