नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट यूजी-2026’ (NEET-UG 2026) का री-एग्जाम आज (रविवार, 21 जून) आयोजित किया जा रहा है।
इस परीक्षा में देश भर से करीब 22 लाख परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। पिछली गड़बड़ियों से सबक लेते हुए इस बार परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी (CCTV) कैमरों से निगरानी रखी जा रही है।
परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का एक बड़ा और भावुक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने छात्रों का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ विपक्ष और आलोचकों को कड़ी नसीहत दी है।
मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने परीक्षा देने जा रहे 22 लाख छात्रों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा:
“मुझे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), सभी राज्य सरकारों, जिला प्रशासनों और विशेष रूप से भारत के छात्रों पर पूरा भरोसा है। छात्र बिना किसी डर, चिंता या तनाव के पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें, आप निश्चित रूप से बेहतर करेंगे।”
शिक्षा मंत्री ने एक अभिभावक और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर समाज के जिम्मेदार लोगों से भावुक अपील की। उन्होंने पूर्व में हुए विवादों पर निशाना साधते हुए कहा:
नीट परीक्षा के साथ-साथ शिक्षा मंत्री ने सीबीएसई (CBSE) के नतीजों का इंतजार कर रहे छात्रों को भी बड़ी राहत दी है। उन्होंने बताया कि:
ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता…
रूस के राजनीतिक गलियारों से एक ऐसी बड़ी खबर सामने आई है जिसने पूरी दुनिया…
बिहार में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है।…
आगरा। यूपी टी20 लीग की ऑक्शन की भव्य और सफल मेजबानी करने के बाद अब…
Italy Burqa Ban: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने स्कूलों में बुर्का और नकाब पर…
आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में 20 वर्षीय छात्र साहिल वाकोडे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई…