Trending News

NEET Protest: RAF अफसर की ‘विवादित’ इंस्टा स्टोरी पर बवाल, CJP और महुआ मोइत्रा ने घेरा; जानें क्या है पूरा मामला

राजधानी दिल्ली में नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन ने अब एक नया प्रशासनिक और राजनीतिक मोड़ ले लिया है। संसद मार्च के दौरान तैनात रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत अपनी एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों के घेरे में आ गई हैं।

क्या है वायरल इंस्टाग्राम स्टोरी का मामला?

रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 जुलाई को संसद मार्च के दिन जंतर-मंतर पर तैनात RAF अधिकारी सोनिया सहरावत के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील स्टोरी पर शेयर की गई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया।

वायरल पोस्ट में लिखा था: “खुद को तो ठीक कर नहीं सकते और देश को ठीक करना चाहते हैं।”

स्क्रीनशॉट वायरल होते ही प्रदर्शनकारियों और विपक्ष ने आरोप लगाया कि सुरक्षा बल के जिम्मेदार पद पर बैठा अधिकारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और नागरिकों का मजाक उड़ा रहा है और पुलिस कार्रवाई को सही ठहरा रहा है।

CJP का पलटवार: ‘हम कॉकरोच हैं और कॉकरोच कभी नहीं मरते’

CJP ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर इस स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए तीखा प्रहार किया।

  • CJP का बयान: “यह RAF अधिकारी असल में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को कॉकरोच समझती हैं और सोचती हैं कि पुलिस की बर्बरता सही थी। लेकिन याद रखिए, हम कॉकरोच हैं और कॉकरोच कभी नहीं मरते।”
  • अभिजीत दीपके का सवाल: CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने 20 जुलाई को ही मौके पर पुलिस लॉरी से अधिकारी से सीधे सवाल किए थे। उन्होंने महिला प्रदर्शनकारियों पर हुए कथित बल प्रयोग पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि एक महिला अधिकारी होते हुए भी वे इस तरह के दुर्व्यवहार का समर्थन कैसे कर सकती हैं।

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने भी उठाए सवाल

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को घेरा। उन्होंने स्टोरी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा:“RAF असिस्टेंट कमांडेंट सोनिया सहरावत की इंस्टा प्रोफाइल हमारे बच्चों (प्रदर्शनकारियों) को कॉकरोच कह रही है।”

आंदोलन में बढ़ा तनाव

प्रदर्शनकारियों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज और अब प्रशासनिक अधिकारियों के इस रवैये को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों का गुस्सा और बढ़ गया है। प्रदर्शनकारी अब न सिर्फ शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, बल्कि विवादित बयान देने वाले अधिकारियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

news desk

Recent Posts

IND vs NZ: टीम इंडिया के गेंदबाजों की खुली पोल, 192 रन भी नहीं बचा पाया भारत, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता आखिरी टी20

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला…

6 hours ago

राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार को खुला अल्टीमेटम, बोले- CEC पद से हटेंगे और जेल जाएंगे, 2024 का चुनाव था गैरकानूनी

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली से राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और मोदी…

7 hours ago

रामलीला मैदान से अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- बीजेपी की विदाई तय, 2027 में यूपी देगा जवाब

INDIA गठबंधन की महारैली में वोट चोरी और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष का हमला,…

8 hours ago

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी पर छिड़ी बहस, मौलाना ने इस्लामी नियमों का दिया हवाला

उमर अब्दुल्ला की शादी पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान, बोले- इस्लाम की नजर में…

8 hours ago

INDIA Rally: राहुल गांधी का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- कनॉट प्लेस में जबरन दुकानें बंद कराईं

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली…

9 hours ago

INDIA Rally: रामलीला मैदान की ओर राहुल-अखिलेश का मार्च, ओपन बस में दिखी विपक्षी एकजुटता, BJP ने भी खोला मोर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली…

10 hours ago