एनडीए सीट बंटवारा बिहार चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर जारी खींचतान में अचानक राहत की खबर आई है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को बीजेपी ने मना लिया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद कुशवाहा ने महुआ सीट पर अपना दावा छोड़ दिया है. इसके बदले में उन्हें रालोमो को दूसरी विधानसभा सीट और एक विधान परिषद (एमएलसी) सीट मिलने की संभावना है.
कुशवाहा ने जताई उम्मीद
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को कुशवाहा को शाह से मिलने दिल्ली पहुंचाया था. बैठक के बाद कुशवाहा ने कहा कि गठबंधन में कुछ मुद्दों पर चर्चा हुई. इसके आगे उन्होंने कहा कि ‘अब उम्मीद करते हैं कि आगे कोई कठिनाई नहीं होगी, एनडीए की सरकार निश्चित रूप से बनेगी और हर घटक दल इसके लिए तैयार है’
चिराग पासवान से चल रही थी नाराजगी
सूत्रों के अनुसार, महुआ सीट को लेकर कुशवाहा और चिराग पासवान के बीच तनातनी चल रही थी. बीजेपी ने महुआ सीट लोजपा-आर को देने का निर्णय लिया था, जिससे कुशवाहा नाराज थे और उन्होंने नामांकन से दूरी बनाने की बात भी कही थी. अब कुशवाहा को मनाने के बाद स्थिति फिलहाल संतुलित हुई है, लेकिन महुआ सीट पर किस पार्टी का उम्मीदवार खड़ा होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है.
एनडीए के लिए यह भले अभी राहत देने वाली खबर है, लेकिन असली परीक्षा अब आने वाली है कि गठबंधन की एकजुटता चुनाव तक बनी रहेगी या फिर फिर से तनाव उभर आएगा.
भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…
तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…
ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…
ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…