Trending News

अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला: मल्ल और सैंथवार समाज के लिए बड़े वादे, लॉ एंड ऑर्डर पर उठाए सवाल

लखनऊ, 15 अक्टूबर 2025: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ के सपा कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जिसमें मल्ल और सैंथवार समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की जीत होने पर इन समुदायों के लिए व्यापक कार्य करने और सहयोग करने का वादा किया. अखिलेश ने स्वर्गीय केदारनाथ के सम्मान में गोमती रिवर फ्रंट पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की.

चुनावी वादे और समाजवादी दृष्टिकोण

अखिलेश ने मल्ल और सैंथवार समाज को भरोसा दिलाया कि सपा की सरकार बनने पर उनके हितों को प्राथमिकता दी जाएगी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद समुदाय के लोगों ने अखिलेश के बयानों का समर्थन किया और उनके नेतृत्व में विश्वास जताया. साथ ही, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ये सरकार सफेद कुर्सी पर बैठकर काला झूठ बोलती है. अखिलेश ने गोमती नगर की सफाई और विकास कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल अखबारों में खबरें छपवाने से काम नहीं होता, जमीनी स्तर पर कुछ करना पड़ता है.

महंगाई और किसानों और लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल

अखिलेश ने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर यही स्थिति रही तो देश के गरीब भूखे मर जाएंगे. उन्होंने सोने की कीमतों का उदाहरण देते हुए कहा, “कुछ दिन पहले सोना 90,000 रुपये प्रति तोला था, आज यह 1,30,000 रुपये पर पहुंच गया है” उन्होंने योगी सरकार द्वारा लॉन्च किए गए डिजिटल एग्रीकल्चर इकोसिस्टम पर तंज कसते हुए कहा, क्या किसान अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर खेती करेंगे? यह सरकार किसानों की जमीन और फसल लूटने के लिए बनी है. लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर अखिलेश ने बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि सरकार ने हर चीज का मजाक बना दिया है. अगर एनकाउंटर से लॉ एंड ऑर्डर सुधरता है, तो अखिलेश दुबे का एनकाउंटर अब तक क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कन्नौज का एक हृदयविदारक मामला उठाया, जहां पुलिस के डर से एक दसवीं कक्षा के छात्र ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी. अखिलेश ने कहा, आज उत्तर प्रदेश में लोग पुलिस का नाम सुनते ही डर जाते हैं, उन्हें सुरक्षा का अहसास नहीं होता. यह सरकार गुंडागर्दी चला रही है.

news desk

Recent Posts

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के भूकंप से तबाही, 51 की मौत; 341 आफ्टरशॉक्स से दहशत

इंडोनेशिया के पूर्वी हिस्से में शनिवार सुबह आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी…

9 hours ago

JPSC-JSSC Protest: भूख हड़ताल से देवेंद्र नाथ महतो की हालत बिगड़ी, डॉक्टर बोले- फ्लूइड बंद होते ही गिर रहा BP

रांची।झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार…

9 hours ago

वंदे मातरम विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से मांगी माफी

Vande Mataram Row: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान…

10 hours ago

LPG Supply: अब नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत? सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, 21 कंपनियों को मिला 63,810 टन का टारगेट

नई दिल्ली। देश में रसोई गैस यानी LPG की सप्लाई को अंतरराष्ट्रीय संकट से बचाने…

11 hours ago

BWF World Championships 2026: 17 साल बाद भारत में बैडमिंटन का महासंग्राम, जानें पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग

BWF World Championships 2026: बैडमिंटन की दुनिया का सबसे बड़ा टूर्नामेंट एक बार फिर भारत…

12 hours ago

Israel Election 2026: नेतन्याहू के सामने बड़ी चुनौती, गादी आइजेनकोट की पार्टी सर्वे में आगे; क्या बदल जाएगा सत्ता का समीकरण?

तेल अवीव। इजरायल में 27 अक्टूबर को होने वाले चुनाव से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू…

12 hours ago