Trending News

उत्तराखंड में कुदरत का कहर! मूसलाधार बारिश और भूस्खलन से 76 सड़कें बंद, चारधाम यात्रा पर लगी रोक

देवभूमि उत्तराखंड में लगातार हो रही तेज बारिश ने हालात बेहद चुनौतीपूर्ण बना दिए हैं। कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जिससे आम लोगों की जिंदगी बुरी तरह प्रभावित हुई है। राज्यभर में सड़कें बंद हो रही हैं, घरों को नुकसान पहुंचा है और प्रशासन को कई एहतियाती कदम उठाने पड़े हैं।

भूस्खलन की वजह से राज्य की 76 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। कई प्रमुख हाईवे और संपर्क मार्ग मलबे से भर गए हैं, जिससे आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई है। सड़कों को खोलने के लिए PWD और BRO की टीमें लगातार मशीनों की मदद से काम कर रही हैं, लेकिन लगातार गिर रहे पत्थरों और खराब मौसम के कारण राहत कार्य धीमी गति से चल रहा है।

बारिश का असर सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं है। अलग-अलग जिलों में 209 से ज्यादा मकान तबाह हो चुके हैं। जिन इलाकों में खतरा ज्यादा है, वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने फिलहाल चारधाम यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे जहां हैं, वहीं सुरक्षित स्थानों या होटलों में रुकें और प्रशासन की अनुमति मिलने तक आगे की यात्रा न करें।

लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। SDRF, पुलिस और अन्य राहत एजेंसियां लगातार निगरानी कर रही हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

IMD एक्सपर्ट्स का कहना है की अगर उत्तराखंड जाने की योजना बना रहे हैं, तो फिलहाल यात्रा टालना ही बेहतर होगा। यात्रा से पहले मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की ताजा जानकारी जरूर देखें। जब तक मौसम पूरी तरह सामान्य न हो जाए और रास्तों को सुरक्षित घोषित न किया जाए, तब तक पहाड़ी क्षेत्रों की अनावश्यक यात्रा करने से बचें।

news desk

Recent Posts

परिवार की जिम्मेदारियों में खुद को न भूलें! तनाव और थकान से बचने के लिए ऐसे निकालें अपने लिए समय

नई दिल्ली: परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों और समाज की जिम्मेदारियों के बीच कई बार लोग अपनी…

54 minutes ago

तापसी पन्नू का बॉलीवुड पर बड़ा खुलासा! बोलीं- कमर्शियल फिल्म में काम के लिए टैलेंट ही काफी नहीं, मार्केट वैल्यू और कॉन्टैक्ट्स भी जरूरी

मुंबई: तापसी पन्नू इन दिनों अपनी फिल्म ‘गांधारी’ को लेकर चर्चा में हैं। नेटफ्लिक्स पर…

59 minutes ago

चीन बना रहा युद्ध के ‘मशीनी खिलाड़ी’! घुसपैठ से निगरानी तक रोबोट की ट्रेनिंग, अब इंसान पहचानकर गोली चलाने की बारी?

बीजिंग: चीन ह्यूमनॉइड रोबोट्स को भविष्य के युद्ध का हिस्सा बनाने की दिशा में तेजी…

1 hour ago

कब्र खोदने की ऐसी रेस आपने कभी देखी है? फावड़ा-कुदाल लेकर मैदान में उतरीं 19 टीमें, 81 मिनट में खोद डाली पूरी कब्र

बुडापेस्ट: दुनिया में अजीबोगरीब प्रतियोगिताओं की कमी नहीं है, लेकिन हंगरी में हुई एक प्रतियोगिता…

2 hours ago

2.29 लाख में आई नई Himalayan 440, 220mm ग्राउंड क्लीयरेंस से पहाड़ों की राह होगी आसान? जानें इंजन, फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल

चेन्नई: रॉयल एनफील्ड ने अपनी एडवेंचर बाइक हिमालयन 440 को भारतीय बाजार में उतार दिया…

2 hours ago