क्राइम

दहेज लोभी ने पार की क्रूरता की हद! पत्नी को मार कर खेत में दफनाया, ऊपर बो दी गेहूं की फसल

नालंदा (बिहार): बिहार के नालंदा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां दहेज की मांग पूरी न होने पर 20 वर्षीय नवविवाहिता सविता कुमारी की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति और उसके परिजनों ने हत्या के बाद शव को खेत में दफना दिया और ऊपर गेहूं की फसल बो दी, ताकि किसी को शक न हो। करीब दो महीने बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खेत की खुदाई कर शव बरामद किया।

घटना मानपुर थाना क्षेत्र के लोटन गांव की बताई जा रही है। सविता की शादी जून 2025 में मनीष कुमार से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद दहेज को लेकर उसे परेशान किया जाने लगा। मायके वालों का आरोप है कि बाइक, सोने की चेन और अन्य सामान की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी और सबूत छिपाने के लिए शव को बहुआरा खंघा इलाके के खेत में दफना दिया।

करीब दो महीने तक सविता को लापता बताया जाता रहा। परिवार को शक होने पर पुलिस में शिकायत की गई, जिसके बाद पुलिस ने करीब 25 दिन पहले पति मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि पूछताछ के दौरान वह कुछ खास नहीं बता रहा था, लेकिन शनिवार को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने बताए गए खेत में खुदाई कराई। खुदाई के दौरान मिट्टी हटाते ही शव का हिस्सा दिखाई दिया, जिसके बाद पूरा शव बाहर निकाला गया।

मानपुर थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में दहेज उत्पीड़न और हत्या के संकेत मिले हैं। पति पहले से हिरासत में है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामले में हत्या, सबूत मिटाने और दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में लोगों में आक्रोश है और सामाजिक संगठनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

news desk

Recent Posts

नए वैरिएंट BA.3.2 के साथ फिर लौटा कोरोना !  Cicada वैरिएंट की एंट्री, कई देशों में बढ़ी निगरानी

काफी समय से कोविड संक्रमण को लेकर स्थिति शांत मानी जा रही थी। लोग बिना…

4 hours ago

‘तुतारी’ मिशन पर ब्रेक! BJP ने शिंदे को दिया साफ संदेश

महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…

9 hours ago

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टेनिस स्टार लिएंडर पेस BJP में शामिल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…

10 hours ago

नासिक SEX स्कैंडल : ‘ज्योतिष’ के नाम पर यौन शोषण, अशोक खरात केस में नया खुलासा… महिलाओं को सम्मोहन के बाद…

अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…

11 hours ago

Breaking News : बिहार के नालंदा में शीतला मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…

13 hours ago