Trending News

पौधरोपण से हुई शुरुआत, आईपैड-साइकिल वितरण और 500 महिलाओं के सम्मान के साथ मृत्युंजय यादव ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन गोरखपुर के ग्रामीण क्षेत्र में सेवा, सम्मान और सामाजिक सरोकार के साथ “उम्मीद के उत्सव” के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मृत्युंजय यादव उर्फ़ ‘बिट्टू’ ने किया। आयोजन की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाकर के हुआ।

इस अवसर पर शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले के एक मेधावी छात्र को आईपैड भेंट किया गया। वहीं 11 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों को साइकिल वितरित कर शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा 500 महिलाओं को साड़ी वितरित कर सम्मानित किया गया।

ग्रामीण क्षेत्र में हुए इस आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपहार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया। आईपैड पाने वाली एक छात्रा ने भावुक होकर कहा कि गांव की बच्चियों को भी अब तकनीक से जुड़ने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनके सपनों को नई उड़ान मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं, छात्रों और महिलाओं ने अखिलेश यादव के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता और समाजवादी समर्थक भी आयोजन में शामिल हुए।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी संकल्प व्यक्त किया और कहा कि वे समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने तथा जनता की उम्मीदों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।

पूरे आयोजन में शिक्षा, सामाजिक सहयोग, महिला सम्मान और पर्यावरण संरक्षण जैसे संदेश प्रमुख रूप से देखने को मिले। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने इसे सामाजिक सेवा और जनसहभागिता से जुड़ा एक सकारात्मक प्रयास बताया।

news desk

Recent Posts

‘वंदे मातरम्’ के 150 साल और Gen Z का जोश, 15 अगस्त 2026 ने रचा इतिहास

“सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्, शस्यश्यामलां मातरम्। वन्दे मातरम्।” यह पंक्ति बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना…

9 minutes ago

15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ, लेकिन यह राज्य तब भी था विदेशी कब्जे में; 14 साल बाद ऐसे बना देश का 25वां राज्य

पणजी: 15 अगस्त 1947 को जब पूरा देश ब्रिटिश शासन से आजादी का जश्न मना…

11 minutes ago

लाल किले के समारोह से फिर दूर रहे राहुल गांधी-खरगे, लगातार दूसरे साल नहीं पहुंचे; 2024 की सीटिंग को लेकर हुआ था बड़ा विवाद

नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह…

2 hours ago

लाल किले से PM मोदी का बड़ा संदेश, 2047 के विकसित भारत से AI-6G तक; जानिए भाषण की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को लाल…

2 hours ago