खेल

द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप 1 एवं 2 अगस्त को, 200 से अधिक खिलाड़ी दिखाएंगे दम

लखनऊ । राजधानी में तेजी से लोकप्रिय हो रहे पिकलबॉल खेल को बढ़ावा देने और उभरते खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से द्वितीय लखनऊ जिला पिकलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 1 एवं 2 अगस्त 2026 को पिकल डोम, चिनहट, लखनऊ में किया जाएगा।

यह चैंपियनशिप लखनऊ पिकलबॉल एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। उत्तर प्रदेश पिकलबॉल एसोसिएशन को उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है, जबकि प्रतियोगिता का आयोजन पिकल डोम के सहयोग से किया जा रहा है।

आयोजन सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि दो दिवसीय इस चैंपियनशिप में लखनऊ सहित आसपास के जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में लगभग 200 से अधिक खिलाड़ियों तथा 500 से अधिक दर्शकों एवं खेलप्रेमियों की उपस्थिति रहने की संभावना है। खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस, तकनीकी कौशल, फुर्ती और खेल भावना का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता के लिए चार आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। इनमें अंडर-19 (वर्ष 2008 अथवा उसके बाद जन्मे खिलाड़ी), अंडर-23 (वर्ष 2004 अथवा उसके बाद जन्मे खिलाड़ी), 23 वर्ष से अधिक आयु वर्ग (ओपन) तथा वेटरन्स 40+ वर्ग शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में पेशेवर मैच व्यवस्था, सुव्यवस्थित टूर्नामेंट प्रबंधन और खिलाड़ियों के लिए खेल के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। विभिन्न वर्गों के विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पुरस्कार और विशेष सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिकलबॉल कम समय में देश के तेजी से लोकप्रिय होते खेलों में शामिल हो गया है। यह खेल सभी आयु वर्गों के लिए उपयुक्त है और फिटनेस, संतुलन, समन्वय, एकाग्रता तथा मानसिक सक्रियता को बढ़ावा देता है। चैंपियनशिप का उद्देश्य लखनऊ में पिकलबॉल की मजबूत खेल संस्कृति विकसित करना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

आयोजन समिति ने लखनऊ एवं आसपास के जिलों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, खेल अकादमियों, अभिभावकों और खेलप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। इच्छुक खिलाड़ी शीघ्र पंजीकरण कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं, जबकि खेलप्रेमियों के लिए यह आयोजन उच्चस्तरीय पिकलबॉल मुकाबलों का आनंद लेने और इस तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेल को करीब से जानने का सुनहरा अवसर होगा।

news desk

Recent Posts

सचिवालय कॉलोनी में वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, संजय कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…

9 hours ago

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

13 hours ago

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

14 hours ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

14 hours ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

14 hours ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

15 hours ago