Trending News

मानसून की रफ्तार धीमी, लेकिन बारिश का कहर जारी! दिल्ली-UP से पहाड़ और केरल तक बरसेंगे बादल, IMD का बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: देश के कई हिस्सों में रविवार, 23 अगस्त को बारिश का दौर जारी रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में सुबह ही बारिश देखने को मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों में मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन मध्य, पूर्वी और उत्तरपूर्वी क्षेत्रों में इसका असर अभी बना हुआ है। ऐसे में कुछ राज्यों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है, जबकि कई इलाकों में उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में इससे पहले 22 अगस्त को भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी। मध्य भारत में भी मानसून का असर बना रहेगा। पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 से 25 अगस्त और विदर्भ में 23 से 24 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भी रविवार को बारिश होने का अनुमान है।

दिल्ली-एनसीआर में सुबह से बारिश

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार सुबह बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। सुबह करीब 6 बजे दिल्ली-एनसीआर में आसमान में घने बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का दौर दोपहर तक जारी रह सकता है। राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को बारिश होने की संभावना है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय बना हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के आसार हैं। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

पहाड़ों पर भारी बारिश की चेतावनी

मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ी राज्यों में भी मौसम चुनौतीपूर्ण रह सकता है। मौसम विभाग ने रविवार को जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा, ऊना, किन्नौर, कांगड़ा, कुल्लू और सोलन में भी भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

बिहार में बारिश के साथ बिजली और तेज हवा का खतरा

आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, बिहार के अधिकांश हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके साथ ही कई जगहों पर बिजली चमकने और गिरने का खतरा बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को मौसम खराब होने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

मुंबई समेत पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश जारी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बारिश का दौर जारी है। इसके अलावा 23 से 28 अगस्त के बीच कोंकण और गोवा में भी बारिश होने की संभावना है। गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र-कच्छ में भी अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है।

मानसून की सक्रियता में अब धीरे-धीरे कमी

मौसम विभाग के अनुसार, देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की सक्रियता धीरे-धीरे कम होने की स्थिति में है। हालांकि मध्य, पूर्वी और उत्तरपूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसून अभी सक्रिय है। यही वजह है कि इन क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

पूर्वी मध्य प्रदेश में 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं, छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त को व्यापक स्तर पर बारिश हो सकती है। पूर्वी ओडिशा में भी मानसून के प्रभाव से भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

केरल और कर्नाटक में भी बारिश का दौर

दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है। आईएमडी के मुताबिक, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। 23 अगस्त को केरल और माहे में भारी बारिश होने की संभावना है।

vineet verma

Recent Posts

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’? योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव किया पास

लखनऊ | उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का नाम…

1 hour ago

Samsung का सबसे बड़ा सीक्रेट प्लान लीक! Galaxy S27 सीरीज में आ रहे हैं 4 खतरनाक मॉडल, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश

जब भी टेक जगत के बादशाह सैमसंग का नाम आता है, तो तकनीक प्रेमियों की…

3 hours ago

Delhi CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन का रेल यातायात पर बड़ा असर, राजधानी समेत कई ट्रेनें शुरुआती स्टेशनों से रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर, 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर…

3 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर लग सकता है ताला! जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले सुरक्षा अलर्ट, DMRC लेगा अंतिम फैसला

10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस सतर्क, 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद…

3 hours ago

लखनऊ: त्योहारों की सुरक्षा पर आज CM योगी की अहम बैठक, सभी जिलों के अफसरों को निर्देश

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में दुर्गा पूजा और दशहरा के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर…

3 hours ago

‘मेरे साथ सोना पड़ेगा…’, साउथ के बूढ़े डायरेक्टर की घिनौनी डिमांड सुनकर सहम गई थीं एक्ट्रेस और फिर

मनोरंजन जगत में कास्टिंग काउच को लेकर अक्सर चौंकाने वाले खुलासे सामने आते रहते हैं।…

3 hours ago