Trending News

मानसून की चाल हुई धीमी, आज से सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ! 3 राज्यों में भारी बारिश, कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट

नई दिल्ली: देशभर में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है, लेकिन मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज से उत्तर-पश्चिम भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर कई राज्यों में बारिश, आंधी और तापमान में बदलाव के रूप में देखने को मिलेगा। वहीं पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

23 जून के बाद फिर रफ्तार पकड़ सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति फिलहाल धीमी हुई है। अब संभावना जताई गई है कि 23 जून के आसपास मानसून तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।

हालांकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कई इलाकों में मानसून पहले ही पहुंच चुका है और यहां आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।

इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और केरल में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

इसके अलावा बिहार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और तमिलनाडु में भी भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश और केरल में तेज वर्षा दर्ज की गई।

कई राज्यों में हीटवेव और उमस से राहत अभी नहीं

मानसून की धीमी चाल के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना में 21 जून तक लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून के आगे बढ़ने के साथ इन इलाकों में गर्मी का असर धीरे-धीरे कम होगा।

गोवा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है।

तापमान में भी दिखेगा बदलाव

उत्तर-पश्चिम भारत में आज से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर तापमान पर भी देखने को मिलेगा।

मध्य भारत में 19 जून तक अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं पूर्वी भारत में 21 जून तक तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है। महाराष्ट्र में भी पहले तापमान बढ़ने और फिर गिरावट का अनुमान जताया गया है।

राजस्थान में फिर लौटेगा आंधी-बारिश का दौर

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में अगले दो से तीन दिन तक मौसम बदला रह सकता है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है।

vineet verma

Recent Posts

IND vs NZ: टीम इंडिया के गेंदबाजों की खुली पोल, 192 रन भी नहीं बचा पाया भारत, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता आखिरी टी20

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला…

1 hour ago

राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार को खुला अल्टीमेटम, बोले- CEC पद से हटेंगे और जेल जाएंगे, 2024 का चुनाव था गैरकानूनी

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली से राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और मोदी…

2 hours ago

रामलीला मैदान से अखिलेश यादव का बड़ा हमला, बोले- बीजेपी की विदाई तय, 2027 में यूपी देगा जवाब

INDIA गठबंधन की महारैली में वोट चोरी और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष का हमला,…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी पर छिड़ी बहस, मौलाना ने इस्लामी नियमों का दिया हवाला

उमर अब्दुल्ला की शादी पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का बयान, बोले- इस्लाम की नजर में…

3 hours ago

INDIA Rally: राहुल गांधी का BJP पर बड़ा आरोप, बोले- कनॉट प्लेस में जबरन दुकानें बंद कराईं

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली…

4 hours ago

INDIA Rally: रामलीला मैदान की ओर राहुल-अखिलेश का मार्च, ओपन बस में दिखी विपक्षी एकजुटता, BJP ने भी खोला मोर्चा

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली…

5 hours ago