नई दिल्ली। देश के बड़े हिस्से में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत, मध्य भारत और पहाड़ी राज्यों के लिए बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले कुछ घंटों के भीतर तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है।
दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
यूपी के नोएडा, लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, गोरखपुर और मिर्जापुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट है। इन क्षेत्रों में 65 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर और अजमेर सहित 11 से अधिक जिलों में मौसम काफी खराब रहने का अनुमान है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है।
दक्षिण भारत के केरल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई इलाके जलमग्न हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और 6 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
उधर पूर्वोत्तर राज्य असम में भी मानसूनी बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। हालांकि कई इलाकों में पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं।
मुंबई। गोविंदा, सुनीता आहूजा और कोमल रानी स्वर्णकार के बीच चल रही चर्चाओं ने एक…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग में चल रहे Special Intensive Revision यानी SIR से जुड़े विवाद…
लखनऊ। लखनऊ विमन्स प्रीमियर लीग का सेमीफाइल लाइनअप तय हो गया है। अंकों के हिसाब…
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने वनडे भविष्य को लेकर…
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जमुई की नाबालिग…
एशियन गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय कबड्डी खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया है। महिला…