अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बीच Iran से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है।
ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोजतबा खामेनेई जल्द ही अपने पिता Ali Khamenei की जगह देश के सर्वोच्च नेता का पद संभाल सकते हैं।
मोजतबा खामेनेई, ईरान के सर्वोच्च नेता रहे अली खामेनेई के बेटे हैं। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही मोजतबा खामेनेई का नाम ईरान के नए सुप्रीम लीडर के तौर पर सबसे आगे बताया जा रहा है।
इस बीच Vladimir Putin ने मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुने जाने पर बधाई दी है। पुतिन ने भरोसा जताया कि वह अपने पिता अली खामेनेई की विरासत को सम्मान के साथ आगे बढ़ाएंगे।
बताया जा रहा है कि पुतिन दुनिया के उन शुरुआती नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने मोजतबा खामेनेई को बधाई दी। Kremlin की ओर से जारी बयान में पुतिन ने कहा, “मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपने पिता के कार्यों को सम्मानपूर्वक आगे बढ़ाएंगे और कठिन परिस्थितियों में ईरानी जनता को एकजुट रखेंगे।”
रूसी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि वह तेहरान के लिए रूस के मजबूत समर्थन और ईरान के साथ अपनी एकजुटता की पुष्टि करना चाहते हैं। अमेरिकी दबाव की परवाह किए बिना मोजतबा खामेनेई को बधाई देना रूस के स्पष्ट रुख को दर्शाता है।
मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान को लेकर एक नई बहस तेज…
यूपी: लखनऊ से कोलकाता जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में सोमवार सुबह तकनीकी खराबी…
ईरान से बढ़ते संघर्ष के बीच अब दुनिया की नजर हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz)…
हम सबको बताया गया था कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हमारी लाइफ सेट कर देगा, काम…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री Keshav Prasad Maurya और Brajesh Pathak सोमवार सुबह इंडिगो…
बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar: The Revenge रिलीज़ से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। फिल्म का…