Trending News

मोदी बोले-जंगलराज में पुल नहीं बने, प्रियंका का जवाब-आपके राज में 27 पुल ढह गए!

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है. वहीं, दूसरे चरण से पहले सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर प्रियंका गांधी तक, सभी दिग्गज नेता बिहार में जनसभाओं के जरिए मतदाताओं को लुभाने में जुटे हैं.

गुरुवार को अररिया में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लालू प्रसाद यादव और महागठबंधन पर जोरदार हमला बोला.उन्होंने कहा कि “15 साल के जंगलराज ने बिहार को बर्बाद कर दिया। एक भी पुल नहीं बना। सरकार चलाने के नाम पर सिर्फ जनता को लूटा गया. 1990 से 2005 तक जंगलराज की सरकार रही. बताइए, उस दौरान बिहार में कितने एक्सप्रेसवे बने? शून्य.”

पीएम मोदी के इस हमले का जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने मोतिहारी की रैली में पलटवार किया. उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री कहते हैं उनके शासन में पुल बने, लेकिन बिहार में पिछले तीन सालों में 27 पुल गिर चुके हैं.

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलते हैं, और बिहार ने आज़ादी के आंदोलन में सबसे अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने कहा कि “महात्मा गांधी को प्रेरणा यहीं से मिली थी. जब रास्ते तक नहीं बने थे, तब आपके पूर्वज अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ रहे थे. आज बिहार के युवाओं को भी अपनी ताकत पहचाननी होगी.”

उन्होंने राज्य में बार-बार पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में देरी पर भी सवाल उठाए. प्रियंका ने कहा कि लगातार परीक्षाएँ रद्द होने से युवाओं के जीवन के कई साल बर्बाद हो रहे हैं.
बिहार की सियासत में प्रधानमंत्री मोदी लगातार सक्रिय हैं, वहीं कांग्रेस और महागठबंधन की ओर से प्रियंका गांधी लगातार नीतीश सरकार और एनडीए पर करारा प्रहार कर रही हैं. वे जनता के बीच जाकर बार-बार एनडीए सरकार की नाकामियों को मुद्दा बना रही हैं.

news desk

Recent Posts

जौनपुर के पिलकिछा में रोजगार मेला, 400 से अधिक युवाओं को मिले रोजगार के अवसर, MRF समेत कई कंपनियां पहुंचीं

पिलकिछा के सिटी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित रोजगार मेले में MRF, Hindalco, Ashok Leyland, Subros…

33 minutes ago

दीपक चाहर के 3 बैट चोरी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश; सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह का नाम लेकर होने लगी मस्ती

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर के प्रैक्टिस सेशन के दौरान तीन बैट चोरी हो…

53 minutes ago

यूपी में बाइक चलाने वालों के लिए बड़ा बदलाव, अब पीछे बैठने वाले का भी हेलमेट जरूरी; 1 अक्टूबर से फिर शुरू हो सकता है ई-चालान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दोपहिया वाहन से सफर करने वालों के लिए ट्रैफिक नियमों में…

2 hours ago

पेंटागन के डेटाबेस में बड़ा साइबर हमला: 30 लाख से ज्यादा लोगों का संवेदनशील डेटा लीक, अमेरिकी सुरक्षा पर उठे सवाल

अमेरिकी रक्षा विभाग के डिफेंस मैनपावर डेटा सेंटर (DMDC) में एक गंभीर साइबर सेंधमारी का…

3 hours ago

ChatGPT पर बढ़ा सुरक्षा का सवाल: फ्लोरिडा ने OpenAI के नए AI मॉडल पर रोक की मांग की, GPT-6.1 Astra की रिलीज भी सुरक्षा जांच में फंसी

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तेजी से बढ़ती क्षमताओं के बीच अब सवाल…

3 hours ago

ग्लैमर की दुनिया से सोशल मीडिया तक पहचान, निधि तिवारी की मौत से उठे कई सवाल

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’…

4 hours ago