Latest News

‘मिर्जापुर द मूवी’ खत्म, लेकिन कहानी का खेल बाकी! पोस्ट-क्रेडिट में मुन्ना-गुड्डू के एक ही लड़की पर अटके दिल ने मचाया बवाल, अब आगे क्या होगा?

मिर्जापुर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है और फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसका पोस्ट-क्रेडिट सीन भी चर्चा में आ गया है। गद्दी, सत्ता, दुश्मनी और रिश्तों के बीच चलने वाला खेल फिल्म के आखिर तक कई मोड़ लेता है, लेकिन कहानी खत्म होने के बाद दिखाया गया सीन एक नया सवाल छोड़ जाता है। इसमें मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित एक ही लड़की के प्यार में पड़ते नजर आते हैं और इसके बाद जो होता है, वह फैंस को आगे की कहानी के कयास लगाने पर मजबूर कर रहा है।

गद्दी और सत्ता की लड़ाई में फिर उलझे पुराने किरदार

‘मिर्जापुर द मूवी’ की कहानी एक बार फिर मिर्जापुर की गद्दी और सत्ता पर कब्जे की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि यह फिल्म पिछले सीजन की कहानी को सीधे आगे बढ़ाने के बजाय अलग टाइमलाइन में पुराने और नए किरदारों को साथ लेकर आती है।

अखंडा त्रिपाठी यानी कालीन भैया का मिर्जापुर की सत्ता पर दबदबा कायम है। वहीं मुन्ना भैया अपने पिता की मंजूरी और गद्दी हासिल करने की चाहत में उलझे हुए हैं। दूसरी तरफ गुड्डू पंडित और बबलू पंडित भी सत्ता, परिवार और पुरानी दुश्मनी के बीच अपनी जगह बनाने की कोशिश करते हैं।

रवि किशन के बब्बन यादव की एंट्री कहानी में नया मोड़ लाती है। उसकी नजर मिर्जापुर की ताकत और गद्दी पर है। इसी बीच वफादारी, धोखा, प्यार और बदले का खेल चलता रहता है। बीना भाभी भी अपनी चालों से कई समीकरण बदलती नजर आती हैं।

फिल्म खत्म होने के बाद शुरू हुआ असली सस्पेंस

फिल्म की कहानी खत्म होने के बाद दर्शकों को पोस्ट-क्रेडिट सीन में एक ऐसा ट्विस्ट देखने को मिलता है, जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की होगी। इस सीन में गुड्डू, बबलू और मुन्ना भैया साथ नजर आते हैं।

तीनों एक सैलून में बैठे हैं। गुड्डू और मुन्ना फेशियल करा रहे हैं, जबकि बबलू पीछे बैठकर फोन पर गोलू को मैसेज कर रहे हैं। इसी दौरान मुन्ना भैया बबलू से पूछते हैं कि कहीं गर्लफ्रेंड का चक्कर तो नहीं है।

इसके जवाब में गुड्डू कहते हैं कि गर्लफ्रेंड तो उनकी है और बबलू काफी शर्मीला है। इसके बाद बात प्यार तक पहुंच जाती है और गुड्डू बताते हैं कि वह लड़की उनका लव है। मुन्ना भैया भी कहते हैं कि उनका भी प्यार है, बस लड़की हां कर दे।

एक ही लड़की के प्यार में निकले मुन्ना और गुड्डू

इसके बाद दोनों एक-दूसरे से अपने-अपने प्यार का नाम बताने को कहते हैं। तीन तक गिनती शुरू होती है और फिर जो नाम सामने आते हैं, उससे पूरा मामला पलट जाता है।

एक तरफ गुड्डू ‘स्वारांजलि’ का नाम लेते हैं, वहीं दूसरी तरफ मुन्ना भैया ‘स्वीटी’ का नाम लेते हैं। दोनों को एहसास होता है कि मामला एक ही लड़की का है। इसके बाद दोनों के बीच फिर टकराव की स्थिति बन जाती है और सीन में गोली चलती दिखाई जाती है।

यहीं पर पोस्ट-क्रेडिट सीन खत्म हो जाता है और दर्शकों के सामने बड़ा सवाल छोड़ दिया जाता है कि आखिर मुन्ना और गुड्डू के बीच इस प्यार के चक्कर का अंजाम क्या होगा?

क्या अगले पार्ट का दिया गया है इशारा?

पोस्ट-क्रेडिट सीन के बाद फैंस के बीच इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि क्या इसी कहानी को आगे बढ़ाकर एक नया पार्ट बनाया जा सकता है। मुन्ना और गुड्डू का एक ही लड़की के लिए आमने-सामने आना कहानी को आगे ले जाने के लिए नया ट्रैक दे सकता है।

हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस सीन को किसी अगले पार्ट की आधिकारिक घोषणा से नहीं जोड़ा है। ऐसे में फिलहाल इसे आगे की कहानी का पक्का संकेत कहना जल्दबाजी होगी। फिल्म ने इस ट्विस्ट को दर्शकों की अटकलों के लिए खुला छोड़ दिया है।

vineet verma

Share
Published by
vineet verma

Recent Posts

मुफ्त बिजली, महिलाओं को ₹40 हजार और OPS की वापसी! 2027 के लिए अखिलेश यादव का ‘आर्थिक PDA’ प्लान, 75 जिलों में चलेगा अलग दांव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीति को नया…

8 hours ago

10 दिन से पुलिस को चकमा दे रही ‘ब्यूटी क्वीन’ श्रद्धा दुबे! 3 अफसरों पर गिरी गाज, अब मां-बाप से पूछताछ… आखिर कहां छिपी है आरोपी?

लखनऊ: कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे 10…

8 hours ago

‘इश्का-इश्का’ में प्यार की हद पार करता जुनून, हैली शाह की दमदार एक्टिंग और खौफनाक कहानी बांधे रखती है

नई दिल्ली: प्यार और जुनून के बीच एक महीन लकीर होती है। जब मोहब्बत में…

8 hours ago

रावण के 10 सिर दर्शाते हैं इंसान की ये 10 बुराइयां, जानिए क्या हैं इनके अर्थ

नवरात्रि की नौ पावन रात्रियों के बाद विजयादशमी का शुभ अवसर हमारे जीवन में एक…

8 hours ago