Trending News

शॉकिंग! मिर्ज़ापुर में वकील की खुलेआम हत्या, बाइक फेल होने पर बदमाशों ने घबराहट में लोगों पर तान दी पिस्तौल, CCTV में कैद हुयी वारदात

मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश, 11 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार सुबह एक सीनियर अधिवक्ता की सुबह की सैर के दौरान दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसमें हमलावरों की बाइक स्टार्ट न होने और भागने की कोशिश में घबराहट साफ दिख रही है।

मृतक की पहचान अधिवक्ता राजीव सिंह (45 वर्ष) के रूप में हुई है। वे देवरी गांव के रहने वाले थे और पूर्व ग्राम प्रधान भी रह चुके थे। घटना कटरा कोतवाली क्षेत्र के कटवारू का पुरा / सद्भावना नगर इलाके में सुबह करीब 7:15 बजे हुई, जब राजीव सिंह अपनी रोजाना की सुबह की वॉक पर निकले थे।

कैसे दिया वारदात को अंजाम ?

दो हमलावर बाइक पर आए। एक हमलावर बाइक से उतरा, राजीव सिंह के पास पहुंचा और देसी तमंचे से सीने में गोली मार दी। वकील खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़े।

हमलावर तुरंत बाइक की ओर भागा, लेकिन बाइक का इंजन स्टार्ट नहीं हुआ। हमलावर लगातार पैडल मारता रहा। आसपास की भीड़ इकट्ठा होने लगी तो दूसरे हमलावर ने पिस्तौल निकालकर लोगों को धमकाया। कई प्रयासों के बाद बाइक स्टार्ट हुई और दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

यह पूरी वारदात  दीनदहाड़ेहुई और CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें हमलावरों की घबराहट साफ दिख रही है।

पुलिस की कार्रवाई

मिर्जापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हत्या पुरानी रंजिश या किसी विवाद के कारण हो सकती है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

परिजनों में शोक की लहर है। राजीव सिंह के परिवार ने न्याय की मांग की है और कहा कि वे वकील थे और कई मुकदमों से जुड़े थे, जिससे दुश्मनी हो सकती है।

इलाके में दहशत

घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि दिनदहाड़े इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है। मिर्जापुर में वकीलों और आम नागरिकों में आक्रोश है।

यह घटना उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा छेड़ रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

news desk

Recent Posts

Airtel ने शुरू की बिना डेटा वाली सस्ती सर्विस, जानें 185 से 206 रुपये तक के प्लान्स के फायदे

अगर आप उन करोड़ों मोबाइल यूजर्स में से हैं जिन्हें इंटरनेट डेटा की रत्ती भर…

33 minutes ago

UP Election 2027: सपा से सीट बंटवारे से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, प्रियंका गांधी के सामने 150 सीटों का जीत का ब्लूप्रिंट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे…

59 minutes ago

शिवा शर्मा डेथ केस: आगरा तक पहुंची श्रद्धा दुबे की तलाश, वायरल ऑडियो में धमकी देने का कथित दावा

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की…

2 hours ago

ट्रेन से पार्सल भेजना हुआ सस्ता, जानिए किसे मिलेगा 25% छूट का फायदा?

अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में ट्रेन के जरिए अपने किसी खास तक पार्सल…

2 hours ago

ICU में भर्ती JDU नेता नीरज कुमार, अनंत सिंह से सियासी टकराव के बीच बिगड़ी तबीयत

बिहार की राजनीति में जेडीयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने से हलचल…

2 hours ago