मिर्जापुर ककोरे पानी विवाद
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के ककोरे इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां प्रजापति समाज के परिवारों को कथित रूप से सार्वजनिक बोर से पानी लेने से रोका जा रहा है. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़ित लोग अपनी आपबीती बताते नजर आ रहे हैं और गांव के दबंगों के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं.
वायरल वीडियो सामने आने के बाद भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद उर्फ रावण ने योगी सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने इसे सामाजिक भेदभाव और प्रशासनिक लापरवाही का शर्मनाक उदाहरण बताया है.
चंद्रशेखर ने किया योगी सरकार पर तीखा हमला
चंद्रशेखर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा — मिर्जापुर के ककोरे गांव में प्रजापति समाज के गरीब परिवारों को पानी तक पीने नहीं दिया जा रहा! लगभग 5000 परिवारों के लिए बने सार्वजनिक बोर को दबंगों और अधिकारियों की मिलीभगत से ध्वस्त कर दिया गया है. अब लोग गंदे नाले और नदी का पानी पीने को मजबूर हैं, और विरोध करने वालों को धमकी दी जा रही है — ‘गोली मार देंगे’.’
उन्होंने इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कठोर कार्रवाई की मांग की है.
भीम आर्मी चीफ ने रखी चार प्रमुख माँगें
चंद्रशेखर ने सरकार से चार ठोस कदम उठाने की मांग की है-मामले में शामिल अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए, दोषी दबंगों और सरकारी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, सार्वजनिक बोर को दोबारा स्थापित कर जलापूर्ति तुरंत बहाल की जाए तथा पीड़ित परिवारों को सुरक्षा और मुआवज़ा दिया जाए.
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
घटना के बाद अब तक स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या बयान सामने नहीं आया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद सरकार और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर 21वीं सदी में भी कोई समाज जाति के नाम पर पानी जैसी बुनियादी जरूरत से क्यों वंचित किया जा रहा है?
काफी समय से कोविड संक्रमण को लेकर स्थिति शांत मानी जा रही थी। लोग बिना…
यूरोपीय देश Sweden से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने वहां की…
महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही रणनीतिक खींचतान देखने को…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले Bharatiya Janata Party (BJP) ने बड़ा सियासी दांव खेलते…
अशोक खरात को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। उसकी गंदी हरकतों से जुड़े…
बिहार के नालंदा जिले में स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार को उस वक्त बड़ा…