Trending News

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: कुवैत में ईरानी कार्रवाई, कई अमेरिकी लड़ाकू विमान गिरे

अमेरिका और इज़राइल की ओर से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के बाद तेहरान ने जोरदार पलटवार किया है। पूरे मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है और हालात धुंआ-धुंआ होते नजर आ रहे हैं। ईरानी मिसाइलें अमेरिका के कई ठिकानों को निशाना बनाती दिखीं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

दुबई पर हमले के बाद ईरान ने आज कुवैत को अगला निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि ईरानी मिसाइलें अमेरिका के कई सैन्य विमानों पर गिरीं, जिससे कुछ एयरक्राफ्ट क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि उनमें सवार क्रू मेंबर्स समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे और सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि आज सुबह कुछ अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हालांकि, सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित बचा लिए गए हैं।

प्रवक्ता के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही संबंधित एजेंसियों ने तत्काल खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। चालक दल को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया गया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घटना को लेकर मित्र अमेरिकी बलों के साथ सीधे समन्वय स्थापित किया गया है और संयुक्त तकनीकी प्रक्रियाओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। साथ ही, नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अपुष्ट खबरों पर ध्यान न दें और जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त करें।

news desk

Recent Posts

Tata Punch EV: कम कीमत में ज्यादा रेंज और प्रीमियम फीचर्स का दमदार पैकेज

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसी…

15 minutes ago

ओटीटी पर रिलीज हो रही ‘तन्वी द ग्रेट’ , अनुपम खेर ने शेयर किया भावुक संदेश, दर्शकों से की खास अपील

3 मार्च बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के लिए बेहद खास तारीख बन गई है। उनकी…

10 hours ago

ग्रहण के चलते बदली ठाकुर बांके बिहारी की दिनचर्या, दर्शन और आरती के नए समय जारी

वृंदावन। आगामी 3 मार्च 2026 को पड़ने वाले चंद्रग्रहण का असर अब ठाकुर बांके बिहारी…

13 hours ago

भारत दौरे पर कनाडा के PM मार्क कार्नी, निवेश-टेक्नोलॉजी से ऊर्जा तक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार

भारत दौरे पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney का प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गर्मजोशी…

14 hours ago

परमाणु ठिकाने पर अमेरिका-इज़रायल के हमले का आरोप, ईरान का बड़ा दावा

मिडिल ईस्ट में इस समय हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। ईरान लगातार पलटवार कर…

16 hours ago